ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष: प्रदेश के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का संचालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष: प्रदेश के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का संचालन

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
FAU: G game teaser released as soon as PUBG is banned .... Players will be in Indian Army character
FAU: G game teaser released as soon as PUBG is banned .... Players will be in Indian Army character
SHARE

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोतपा एक्ट के पालन और तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने उठाए जा रहे हैं कई कदम

रायपुर। प्रदेश में बीते वर्ष 1200 लोगों ने तम्बाकू का सेवन छोड़ा है। तम्बाकू व्यसन से मुक्ति, इसके आदी लोगों की जाँच और इसका सेवन छुड़ाने परामर्श एवं उपचार के लिए प्रदेश के 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इन केंद्रों में 13 हजार 513 ओ.पी.डी. की गई। इन केंद्रों की मदद से 1200 लोगों ने तम्बाकू सेवन की लत से छुटकारा पाया है। लोगों को इस व्यसन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश के छह दन्त-चिकित्सा महाविद्यालयों में भी तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई हैं।
पूरी दुनिया में 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह कमिट टू क्विट टोबैको की थीम पर मनाया जा रहा है। यह दिन तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं स्वास्थ्य जोखिम के बारे में लोगों को जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है। सिर के बाल से लेकर पैर के नाख़ून तक ऐसा कोई अंग नही हैं जो तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचा हुआ हो। इससे न केवल कैंसर, ह्रदयरोग, स्ट्रोक, फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी, क्रोनिक पल्मोनरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियाँ होती हैं, बल्कि वर्तमान में दुनिया भर में फैले कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से संक्रमित होने और इसके पीडि़तों को मौत का खतरा भी अधिक है। तम्बाकू के धुएं में सात हजार प्रकार के रसायन होते हैं जो 250 तरह के केमिकल कैंसर का कारण बनते हैं। तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से देश में हर साल 13 लाख लोगों की मौत होती है।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का बेहतर संचालन
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने, इस दुव्र्यसन से मुक्ति दिलाने, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बेहतर संचालन तथा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा इसके लिए पिछले वर्ष 141 फोकल ग्रुप डिस्कसन सत्रों का आयोजन किया गया।
स्कूलों में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम
तम्बाकू उत्पादों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने एवं कोतपा एक्ट की जानकारी देने स्कूलों में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते लॉक-डाउन के बावजूद 1581 शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही 2400 शैक्षणिक संस्थानों में यलो लाइन कैम्पेन भी आयोजित किए गए। वित्तीय वर्ष 2020-21 में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर विधिक एवं चालानी कार्यवाही कर प्रदेश भर में कुल 1115 चालान कर नियम तोडऩे वालों से एक लाख 11 हजार 200 रूपए वसूले गए।
प्रदेश में लगातार होते हैं जागरूकता कार्यक्रम
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में लगातार अनेक जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सभी जिलों के तम्बाकू नियंत्रण इकाई के नोडल अधिकारियों, जिला सलाहकारों, परामर्शदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही कोतपा एक्ट के पालन से जुड़े श्रम विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रदेश में 14 फीसदी घटी है तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या
भारत सरकार द्वारा हर पांच वर्ष में कराए जाने वाले जीएटी सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में 2009-10 की तुलना में 2016-17 में तम्बाकू का सेवन करने वालों की संख्या 14 प्रतिशत घटी है। जीएटी सर्वे 2016-17 के मुताबिक प्रदेश में 39 प्रतिशत व्यक्ति किसी न किसी रूप में तम्बाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। उम्मीद है शासन द्वारा किए जा रहे गंभीर प्रयासों से राज्य में तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वालों की संख्या घटेगी और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके खतरों से बचा सकेंगे।

Contents
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोतपा एक्ट के पालन और तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने उठाए जा रहे हैं कई कदम
  • तम्बाकू छोडऩे के ये हैं फायदें

तम्बाकू छोडऩे के ये हैं फायदें

  • तम्बाकू सेवन की आदत से मुक्त होने पर 20 मिनट बाद ही बढ़ी हुई धड़कनें और बीपी सामान्य होने लगता है।
  • रक्त में बढ़ा हुआ कार्बन मोनो आक्साइड का स्तर 12 घंटे में घटने लगता हैं।
  • मुंह का स्वाद एवं सूंघने की क्षमता 48 घंटे में बेहतर होने लगती है।
  • शरीर में रक्त का संचार सुधरता है। दो-तीन सप्ताह में हृदयाघात का खतरा कम होने लगता है, फेफड़ों की कार्यप्रणाली बेहतर होने लगती है।
  • एक से नौ माह में शॉर्टनेस ऑफ ब्रीदिंग घटती है, सांस का फूलना कम होता हैं।
  • एक साल में ही ह्रदय की धमनियों से जुड़ा खतरा आधा हो जाता है।
अस्पताल की लापरवाही, महिला को गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से मौत, परिजनों का हंगामा
मुख्य मार्ग पर बन रहे बाक्स कल्वट का किया निरीक्षण, मुख्य नाला का लाइनिंग करने गृहमंत्री ने दिए निर्देश
अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर की सुरक्षा समीक्षा, 31 मार्च की डेडलाइन पर फोकस
Bhilai : तिसरी मंजिल पर बल्ब बदल रहा था इलेक्ट्रीशियन, करंट का झटका लगा और गिरने से हुई मौत
मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में हादसा : रोपवे की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार, साल के अंत तक सभी वयस्कों को लगेगा कोरोना टीका
Next Article FAU: G game teaser released as soon as PUBG is banned .... Players will be in Indian Army character विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष: प्रदेश के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का संचालन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?