ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानव सेवा का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानव सेवा का दिया संदेश

By Mohan Rao
Published: May 9, 2025
Share
SHARE

भिलाई। स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में  8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुम्हारी से डॉ. अरुण वर्मा, सुरेंद्र वर्मा संकल्प सांस्कृतिक समिति, रायपुर से अजय श्रीवास्तव, अरुण मिंज, विवेक बंजारे एवं मनीषा कुर्रे उपस्थित रहे। इस मौके पर रेडक्रास दिवस की विशेषता बताते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोनिता सत्संगी के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस का परिचय देते हुए इस दिवस के महत्व को प्रदीप्त किया। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी की रूपरेखा, कर्तव्यों, कार्यों एवं समाज में इसकी आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की आपदा एवं संकट में जन समुदाय की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र वर्मा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपचार प्रशिक्षण के अंतर्गत सर्पदंश, आग एवं रासायनिक पदार्थ से जलने पर प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर  की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद अजय श्रीवास्तव द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए पीपीटी के माध्यम से नशीले पदार्थों की जानकारी, नशीले पदार्थों के प्रकार, नशे से मुक्ति के लिए पुनर्वास के उपाय का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय था। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक नेहा वर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. एन. जयश्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
‘ ऑक्सीजन की कमी से न थमें सांसें ‘ पीएम मोदी ने की बातचीत, राज्यों को दिए ये निर्देश
फुटपाथ पर पैदल चल रहे पांच लोगों को कार चालक ने रौंदा, एक की मौत… सामने आया खौफनाक Video
पटवारी भर्ती, CG व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस तारीख तक युवा कर सकते हैं आवदेन, यहां देखें पूरी डिटेल
नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL update : एक सप्ताह के टाला गया टूर्नामेंट, नई तारीखों का होगा ऐलान… BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने कहा
Next Article 16 लाख के इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली दंपती ने छोड़ा हिंसा का रास्ता 16 लाख के इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली दंपती ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?