ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की सख्त आपत्ति से झुका विश्व स्वास्थ्य संगठन, नक्शा विवाद में जारी किया स्पष्टीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत की सख्त आपत्ति से झुका विश्व स्वास्थ्य संगठन, नक्शा विवाद में जारी किया स्पष्टीकरण

By @dmin
Published: February 4, 2021
Share
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर भारत के गलत नक्शे के विवाद में आखिकार इस विश्व निकाय को झुकना पड़ा। भारत ने इस मुद्दे को डब्ल्यूएचओ के सामने पूरी दृढ़ता से उठाया। इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने पोर्टल पर स्पष्टीकरण के लिए एक डिस्क्लेमर जारी किया। 

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को अलग रंग में दिखाया
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर डाले गए भारत के नक्शे में केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग रंग में दिखाया गया था। जवाब में मुरलीधरन ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के समक्ष उसकी वेबसाइट पर भारत के नक्शे के गलत चित्रण का मुद्दा उच्च स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ उठाया गया। 
भारत के सख्त एतराज के बाद इस विश्व निकाय ने जिनेवा में स्थित भारत के स्थायी मिशन को सूचित किया कि उन्होंने अपने पोर्टल पर एक डिस्क्लेमर डाला है। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की ओर से अपनी सीमाओं के सही चित्रण के बारे में उसका रुख स्पष्ट रूप से दोहराया गया।
उन्होंने बताया कि डिस्क्लेमर में कहा गया कि सामग्री का प्रस्तुतिकरण किसी भी देश, क्षेत्र या उसके प्राधिकार की कानूनी स्थिति के बारे में डब्ल्यूएचओ की ओर से किसी भी प्रकार की राय की अभिव्यक्ति नहीं है।

डब्ल्यूएचओ ने डिस्क्लेमर में यह कहा
मुरलीधरन के अनुसार डिस्क्लेमर में कहा गया कि नक्शे में दिए गए नामों और प्रदर्शित की गयी सामग्री द्वारा किसी देशए उसके भूक्षेत्र या उसके किसी प्राधिकरणों की वैधानिक स्थिति अथवा उसकी सीमाओं या सीमा क्षेत्रों में परिर्वतन लाने के संबंध में की गई कोई भी टिप्पणी विश्व स्वास्थ्य संगठन की राय नहीं है। डिस्क्लेमर के अनुसार मानचित्र पर दर्शाए गए बिंदु या डैश लाइन किसी देश की सीमाओं का अनुमान मात्र है, जिसके संबंध में हो सकता है कि पूर्ण सहमति ना हो।  

भारत ने सीमा को सही ढंग से दर्शाने को कहा
मुरलीधरन ने कहा कि इसके बावजूद सीमा को सही रूप से दर्शाने से संबंधित भारत सरकार की स्थिति को स्पष्ट शब्दों में दोहराया गया है।

नारायणपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर… 4 महिला माओवादी भी शामिल
Railway Breaking : यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी… दुर्ग से छपरा के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस
अमित शाह 24 जुलाई को करेंगे पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, मुख्य सचिव और डीजीपी भी रहेंगे मौजूद
CG Breaking : दो दिन से लापता इंजीनियरिंग की छात्रा की जंगल में पेड़ पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा राज्यसभा उपचुनाव: गुजरात की दो व असम की एक सीट पर मतदान एक मार्च को

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?