ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा

By Om Prakash Verma
Published: October 26, 2023
Share
world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बुधवार (25 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ पूरी ताकत लगाकर 309 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी और विश्व कप की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, एडम जम्पा ने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। इस बड़ी जीत के बाद कंगारू टीम के नेट रनरेट में बंपर उछाल देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम पांच मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +1.142 हो गया है। यह पहले निगेटिव में था। 309 रन की बड़ी जीत ने ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में पॉजिटिव में ला दिया। अंक तालिका में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। उसके पांच मैच में 10 अंक है। भारत का नेट रनरेट +1.353 है। दूसरी ओर, इस हार के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर फिसल गई।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पांच मैचों में आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रनरेट के मामले में अफ्रीकी टीम कीवियों से काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रनरेट +2.370 और न्यूजीलैंड का +1.481 है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पांचवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान पर काफी दबाव बढ़ गया है। उसके पांच मैच में चार अंक ही है। वहीं, नेट रनरेट भी काफी नीचे -0.400 है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी मैचों में जीत हासिल करनी होगी और साथ ही नेट रनरेट में सुधार करना पड़ेगा।

अब तक एक भी मैच नहीं हारा भारत
भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत का अगला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड को विश्व कप में बुरी तरह हराया। उसने 309 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी और ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई।

Durg Breaking : कमरे में अकेली सो रही नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, चंद घंटों में धराया आरोपी
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में गढ़कलेवा का किया लोकार्पण…. रिहन्द नदी के तट पर मिलेगा छत्तीसगढ़ के व्यंजनो का स्वाद
कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी बोले- सबको मिलेगा टीका, एक भी भारतीय नहीं छूटेगा
ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को थोड़ी राहत, छत्तीसगढ़ से कल पहुंचेंगे 4 टैंकर
फिर हो रही कोरोना की इंट्री? बस्तर में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Election News :  बुजुर्ग व निशक्तों को मिलेगी चुनाव में विशेष सुविधा, डाक मतपत्र से घर बैठे कर सकेंगे मतदान
Next Article Big Breaking : भिलाई -3 रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले तीन बैग से आरपीएफ ने जब्त किया 14 किलो गांजा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?