ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्ड फ्लू की भ्रांतिया दूर करने हुई कार्यशाला: विशेषज्ञों ने कहा परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

बर्ड फ्लू की भ्रांतिया दूर करने हुई कार्यशाला: विशेषज्ञों ने कहा परपंरागत भारतीय तरीके से बनाया गया चिकन पूरी तरह सुरक्षित

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
Workshop to clear the confusion of bird flu: Experts said that
Workshop to clear the confusion of bird flu: Experts said that
SHARE

दुर्ग। बर्ड फ्लू की आशंकाओं से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पोल्ट्री व्यवसायी, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बर्ड फ्लू से जुड़ी भ्रांतियाँ दूर की। वक्ताओं ने कहा कि फिलहाल बर्ड फ्लू का एक भी मामला जिले में नहीं आया है। भारतीय समाज में चिकन और अंडे परंपरागत रूप से पकाया जाता है जिससे स्वत: ही इस तरह के वायरस समाप्त हो जाते हैं। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं।
वक्ताओं ने कहा कि चिकन और अंडे प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। शक्ति और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से ये कारगर होता है। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. चावला ने बताया कि 75 डिग्री फैरनहाइट से अधिक ताप पर बर्ड फ्लू का वायरस समाप्त हो जाता है। परंपरागत भारतीय खाना इससे काफी अधिक ताप पर पकता है। चिकन में भी ऐसा ही है इसलिए इसके प्रयोग में किसी तरह का जोखिम नहीं है। डॉ. चावला ने कहा कि बर्ड फ्लू का जिले में कोई भी प्रकरण अभी तक नहीं आया है जहां से भी पक्षियों के अप्राकृतिक मौत की सूचना मिलती है वहां जांच की जाती है। अब तक जांच में ऐसा कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया है।
डॉ. डीडी झा ने इस अवसर पर कहा कि विभाग ने बर्ड फ्लू के संबंध में शासन द्वारा जारी किये गए सभी निर्देशों से पोल्ट्री व्यवसायियों को अवगत करा दिया है। वे इस संबंध में ध्यान भी रख रहे हैं। इसके लिए साफसफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सैनिटाइजेशन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये बीमारी मनुष्य से मनुष्य में नहीं फैलती। डॉ. यादव ने भी इस मौके पर बर्ड फ्लू के संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर डॉ. मिश्रा ने भी संबोधन किया। वे पुणे में इस संबंध में तीन साल रिसर्च कर चुके हैं। उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया। इस मौके पर डॉ. सिरमौर ने भी अपना संबोधन दिया। पोल्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी इस विषय में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि परंपरागत भारतीय खाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि हम लोग पकाकर ही खाते हैं। अधपका खाने का रिवाज हमारे यहां नहीं है इसलिए इस तरह के वायरस से जुड़ा हुआ खतरा हमारे यहाँ नहीं है। बिना किसी हिचक के हमें चिकन और अंडों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?
नंदमुरी बालकृष्ण ने दान किए 1.25 करोड़ रुपए
बैश लीग में नाकाम हो रहे डीविलियर्स
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम भूपेश बघेल ने की चर्चा
इतिहास की स्मृति से, हिंदुस्तान में हिन्दुओं के अस्तित्व में रहने का दिन !!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर जम्मू में BSF ने फिर खोज निकाली सुरंग, आठ सालों से आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था PAK
Next Article Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की पहली खेप रायपुर पहुंची…. एयरपोर्ट पर विमान का वॉटर कैनन से स्वागत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?