ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने बताया कैसे करें मैनेज, एसपी ने दिए आदर्श पुलिसिंग के टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने बताया कैसे करें मैनेज, एसपी ने दिए आदर्श पुलिसिंग के टिप्स

By Mohan Rao
Published: May 25, 2025
Share
मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर जिला स्तरीय कार्यशाला
SHARE

भिलाई। मानसिक स्वास्य एवं नशा मुक्ति विषय पर शनिवार को कला मंदिर सिविक सेंटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेष वक्ता के रूप में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल व सेन्ट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस दुर्ग के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कल्याणी नशा मुक्ति केन्द्र के प्रबंधक अजय कल्याणी भी उपस्थित रहे।   इस दौरान नशे से होने वाले नुकसान और इसके लिए जागरुकता अभियान की जानकारी दी। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी दी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने पुलिस बल के समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के अच्छे-बूरे कार्य का प्रभाव पुलिस संगठन में पड़ता है। हमेशा अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी और पुलिस को पुलिसिंग कार्य करने के साथ-साथ अपनी पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन तथा आर्थिक प्रबंधन में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

आदर्श पुलिसिंग से मिलता है सम्मान
एसपी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति को वर्दी के प्रति जनता में जो सम्मान है वह तभी स्थापित होता है जब सभी उसके आदर्श स्वरूप को कायम रखते हुये कार्य करें। हम सभी लोगों का यह दायित्व है कि अगर हम पुलिस संगठन में कार्य कर रहे है, उस संगठन में हम एक दूसरे के प्रति जानकारी रखे, हमारे मन में यदि किसी प्रकार की बात अगर आती है, तनाव, परेशानी उत्पन्न होती है, तो सबसे निकटतम व्यक्ति से उस बात को जरूर कहें। एक पद ही महत्वपूर्ण नही है सभी पदों के अधिकारीकर्मचारी में से कुछ लोग कह पाते है और कुछ लोग नहीं कह पाते है, और कुछ लोग घुटन में रहते है। इन सभी बातों को मैनेज करना ही पारिवारिक समस्याओं को बनाए रख सकता है। सेन्ट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस दुर्ग द्वारा मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को विशेष ध्यान देकर निदान करना बताया जा रहा है।

मनोवैज्ञानिक विचार को विस्तार से समझाया
सेन्ट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस दुर्ग के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मैं पुलिस विभाग से लम्बे समय से जुड़ा हुआ हूं और पुलिस के जवानों को मानसिक तनाव से मुक्ति हेतु सुझाव देता आया हूं। इसके बाद उन्होंने मानसिक, स्वास्थ्य, समस्या, अवसाद, तनाव, पेास्ट ड्रामेटिक स्ट्रेस, उक्त रक्तचाप, पुलिस में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारणों-शारीरिक कारण, मनोवैज्ञानिक कारण, सामाजिक कारणों को बताते हुए राजा परीक्षित के विचारों के संबंध में उदाहरण देते हुए मनोवैज्ञानिक विचार को विस्तार से समझाया गया।

नशे के कारण होती है घरेलू हिंसा
कार्यक्रम के दौरान कल्याणी नशा मुक्ति केन्द्र के प्रबंधक अजय कल्याणी ने बताया कि नशे के कारण घरेलू हिंसा होती है, मुखिया के नशे में गिरफ्त होने से परिवार एवं महिलाएं परेशान रहती है, नशे से मुक्ति हेतु विस्तार से समझाया गया एवं समय-समय पर पुलिस विभाग में नशा-मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किये जाने कहा गया। इस कार्यक्रम में जिले से एएसपी अभिषेक झा, एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी चन्द्र प्रकाश तिवारी सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

दर्दनाक घटना: एक मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की मौत, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची
प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी को 15 दिन रखा, आक्सीजन सपोर्ट भी दिया, अब पूरी तरह स्वस्थ…. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में हुआ इलाज
समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई – देवेंद्र यादव
शिक्षक-छात्र एक कुम्हार और मिट्टी के समान, जैसा ढाला जाए वैसा ही बनेगा-ताम्रध्वज साहू
Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब इंतजार किस बात का, बंद पड़े हैं आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू, कोरोना दे चुका है दस्तक अब इंतजार किस बात का, बंद पड़े हैं आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू, कोरोना दे चुका है दस्तक
Next Article कान्स में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरी छत्तीसगढ़ की जूही ने, अनोखी ड्रेस पहनकर दिखाई धरती की पीड़ा कान्स में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरी छत्तीसगढ़ की जूही ने, अनोखी ड्रेस पहनकर दिखाई धरती की पीड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?