ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में रुके हुए कार्य होंगे शुरू: शहर में 138 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन में रुके हुए कार्य होंगे शुरू: शहर में 138 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
Work stopped in lockdown will begin
Work stopped in lockdown will begin
SHARE

दुर्ग। निगम क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान विकास कार्यों में जो रोक लगी थी उसे शीघ्रता से प्रारंभ कर गति देने आज विधायक अरुण वोरा, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बैठक कर 2 घंटे की मैराथन चर्चा कर शहर के विकास कार्यों का खाका तैयार किया। जिसके अंतर्गत नगर निगम से संबंधित पुलगांव नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, इंदिरा मार्केट में यूनिशेड एवं लोक निर्माण से संबंधित जीई रोड़ पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, पुलगांव चौक से अंजोरा तक सड़क कुल 138 करोड़ के कार्यों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री से समय लेकर जल्द भूमिपूजन कराया जाएगा।

कलेक्टर कार्यालय में हुई संयुक्त बैठक में निगम से जुड़े जनहित के कार्य जिनके लिए जनता में भटकाव एवं आक्रोश की स्थिति बार बार निर्मित हो रही थी उनके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से अमृत मिशन, शंकर नाला, गौरव पथ व मुक्तिधाम संधारण, उद्यान एवं स्टेडियम के निर्माण, सांसद एवं विधायक निधि के 65 अपूर्ण विकास कार्यों में हो रहे विलंब होने पर भी विधायक वोरा ने जवाब तलब किया जिसपर निगम आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी की वजह से ही कार्यों में विलंब हुआ है। कलेक्टर भूरे ने जनहित के कार्यों के लिए विधायक वोरा के नेतृत्व में शहर विकास समिति का गठन करने का भी सुझाव दिया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे जिससे समय समय पर सही तालमेल से कार्यों का मूल्यांकन कर सकें।विकास कार्यों को प्रारंभ करने व प्रगतिरत निर्माण कार्यों को देखने विधायक, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से शहर का दौरा कर अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, योजना अधिकारी डीएस वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश शर्मा मौजूद थे।

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की बल्ले बल्ले, खुर्सीपार में लग रहा है भव्य सेवा पंडाल… गद्दों से लेकर बेहतरीन नाश्ते का रहेगा इंतजाम
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
कलेक्टर जनदर्शन में सूर्यानगर के रहवासी पहुंचे, कलेक्टर ने कहा हर संभव मदद करेंगे
Breaking News : महादेव ऐप पर EOW का बड़ा एक्शनः अब सर्राफा कारोबारी आए चपेट में… दुर्ग-भिलाई, रायपुर सहित कई जिलों में रेड
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 20 August 2020
Next Article Bhumi Pujan of Congress Bhavan in Bemetara बेमेतरा में कांग्रेस भवन का भूमिपूजन: प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू हुए शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?