ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आवासीय संस्थाओं को अपना घर और बच्चों को अपना समझकर करें कार्य- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
October 18, 2026
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

आवासीय संस्थाओं को अपना घर और बच्चों को अपना समझकर करें कार्य- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

By Poonam Patel Published September 3, 2026
Share
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आवासीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आवासीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित नवीन विश्राम गृह में जिले के समस्त पोटा केबिन आवासीय विद्यालयों, पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावासों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय संस्थाओं की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ बच्चों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।

शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं समुचित देखभाल की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधीक्षकों को संस्था को अपना घर और बच्चों को अपने बच्चों की तरह समझकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधीक्षक संस्था में निवास करें और बच्चों के बीच नियमित रूप से उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को समझें तथा संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण करें।

उन्होंने प्रत्येक संस्था में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी एवं शैक्षणिक कैलेण्डर का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रार्थना, अध्ययन, भोजन, खेलकूद, संध्याकालीन अध्ययन एवं रात्रि विश्राम तक बच्चों की दिनचर्या सुव्यवस्थित रखने तथा प्रार्थना के साथ मंत्रोच्चार एवं अमृतवाणी विचार का वाचन कराने कहा। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने बीमार होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। भोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक, स्वच्छ एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराने तथा रसोईघर एवं खाद्य सामग्री के भंडारण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

मंत्री ने जिला प्रशासन को आवासीय संस्थाओं के नियमित एवं औचक निरीक्षण के लिए अधिकारियों का दल गठित करने तथा भवन, छात्रावास, रसोईघर, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग एच. आर. सोम, समग्र शिक्षा के उप संचालक दिनेश कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह, जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक राजेन्द्र पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं आवासीय संस्थाओं के अधीक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Poonam Patel September 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक पेड़ मां के नाम अभियान की अम्बिकापुर से की शुरुआत, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण
Next Article एनएच पर सड़क हादसा : भिलाई में कोसानाला के पास बाइक सवार की मौत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?