भिलाई। स्टील नगर कैंप एक के एक मकान में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मकान में दो महिलाएं जुआ खिलाने का काम कर रही थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने नगदी रकम 44,100 एवं 09 मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 4 एवं 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

सोमवार को वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची एवं कृष्णा देवी द्वारा 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम ₹44,100 तथा 09 मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर धारा 4 एवं 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मकान में जुआ खिला रही दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, योजनाबद्ध घेराबंदी एवं प्रभावी रेड कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना वैशाली नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पकड़े गए जुआरी
- महेश कुमार, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, दुबे आटा चक्की के पास, भिलाई।
- सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
- आर. राजु राव, निवासी आंध्रा स्कूल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
- राजेश सोनी, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
- पी. तरुण, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, भिलाई।
- के. प्रवीण कुमार, निवासी प्रज्ञा विद्यालय के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
- भुजंग राव, निवासी मदर टेरेसा नगर, कैम्प-1, भिलाई।
- मोहम्मद आजाद, निवासी मुकेश ट्रेडर्स के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
- चंद्रकला उर्फ बुच्ची, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
- कृष्णा देवी, निवासी मुकेश टेलर्स के पास, भिलाई।




