ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण, महिला सशक्तिकरण के लिए शासन की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण, महिला सशक्तिकरण के लिए शासन की पहल

By Mohan Rao
Published: April 23, 2023
Share
माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन ने यह विशेष पहल की है। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर यह घोषणा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। रिमझिम बारिश के बीच मंत्री ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति कला और साहित्य को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं इन्हें आगे बढ़ाने जो कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उसके चलते प्रदेश को नई पहचान देश-दुनिया में मिल रही है।

इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत भर की कला संस्कृति और भक्ति परंपरा की झलक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में मानस मंडलियों के कलाकार बहुत प्रतिभाशाली है और बहुत सुंदर मानस गान करते हैं। शासन ने इनकी प्रतिभा को विस्तृत मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। कौशल्या धाम को नया स्वरूप दिया गया है। रामकथा से जुड़ी मानस मंडलियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए मानस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

संस्कृति विभाग के द्वारा चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्ययंत्र क्रय किए जाने हेतु कुल 4 हजार 895 मानस मंडलियों को 2 करोड़ 44 लाख 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद रहे। बनारस से आई रूपवाणी सांस्कृतिक संस्था के प्रमुख व्योमेश शुक्ल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संस्कृति संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि आचार्यों की गणना अनुसार मां कौशल्या की जन्म तिथि 22 अप्रैल बताई गई है। अतः इसी दिन से इस भव्य महोत्सव की शुरूआत की गई। पर्यटन मंडल के एमडी अनिल साहू ने बताया कि कौशल्या धाम की विकास से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

महोत्सव के दूसरे दिन मैथिली ठाकुर की होगी मनमोहक प्रस्तुति
महोत्सव के दूसरे दिन यानी रविवार को प्रख्यात लोकगीत गायक मैथिली ठाकुर के भक्ति में गीत संगीत भजन की प्रस्तुति होगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।

महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

महोत्सव के दूसरे दिन दर्शक मुंबई से आई रमिंदर खुराना के भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य-वाटिका की प्रस्तुति का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ भिलाई के रहने वाले प्रभंजय चतुर्वेदी भी अपने भक्तिमय गीत-संगीत व भजनों को महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन प्रख्यात गायक एवं पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। दोनों ही कलाकार भक्तिमय गीत-संगीत के माध्यम से जनता का मनोरंजन करेंगे।

किसानों के हितरक्षा में सदन में आक्रामक दिखे मुख्यमंत्री बघेल: कहा- केन्द्र का कानून पूंजीपतियों के लिए, हमारा संशोधन किसानों के हक में
प्रदेश के 11 वायरोलॉजी लैब में 350 लोगों की टीम ने जांचे 20 लाख से अधिक सैंपल… कुल आरटीपीसीआर जांच का 90 प्रतिशत इन 11 लैबों में जांचे गए
कोरोना की मार: 30 जून तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध… विदेश जाने वालों को अभी और करना होगा इंतजार
छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग
आशंका: 10 हल्के भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में आ सकती है बड़ी तबाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खालिस्तानी समर्थक भगौड़ा अमृतपाल गिरफ्तार, 36 दिन से काट रहा था फरारी… पंजाब पुलिस ने गुरुद्वारे से पकड़ा
Next Article एमपी के बालाघाट में छत्तीसगढ़ की दो महिला नक्सली ढेर, मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?