ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाओं ने सीखा गोबर से मच्छर अगरबत्ती बनाना…. 3 जोन की महिला समूहों ने लिया प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महिलाओं ने सीखा गोबर से मच्छर अगरबत्ती बनाना…. 3 जोन की महिला समूहों ने लिया प्रशिक्षण

By @dmin
Published: August 17, 2020
Share
Women learned to make mosquito incense sticks with cow dung…. 3 groups of women took training
Women learned to make mosquito incense sticks with cow dung…. 3 groups of women took training
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निर्मित गौठान एवं गोबर खरीदी केन्द्रों में गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाएं जाएंगे जिसके लिए आज प्रशिक्षण दिया गया। गोबर से बनने वाले उत्पादों की बढ़ती मांग एवं उपयोगिता को देखते हुए विभिन्न उत्पाद बनाने का निर्णय महिलाओं ने लिया है। गोबर से विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने के जानकार निधि चंद्राकर ने आज शहरी गौठान में तीन जोन की महिला सदस्यों को गोबर के उपयोग से मच्छर अगरबत्ती और गोबर कंडे की राख से दंत मंजन बनाने के लिए प्रशिक्षित किए।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गौठान एवं गोबर खरीदी केन्द्रों को संचालित करने वाली महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वर्मी कम्पोष्ट के साथ अन्य उत्पाद तैयार करने कहा है जिससे आम नागरिकों को गोबर से बने प्राकृतिक उत्पाद मिलेंगे और महिला समूह उन्हें बेचकर आय अर्जित करेंगी। समूह की महिलाएं आमदनी के स्रोत बढ़ाने के कई उपाय कर रही है, स्व सहायता समूह की महिलाएं यहां पर गोबर से निर्मित होने वाले विभिन्न उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं, इसी के तहत आज गौठान में सेक्टर-5 की उड़ान नई दिशा संस्था की निधि चन्द्राकर ने गोबर से बनाए जाने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जोन 01, जोन 03, और जोन 05 की एएलएफ की महिलाओं को गोबर के साथ औषधीय सामग्रियों से बने हुए दंत मंजन एवं मच्छर भगाने के अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिए।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से अजवाईन, हल्दी, त्रिफला चूर्ण, गोबर के कंडे का राख, फिटकरी, सरसो तेल, सेंधा नमक आदि के उपयोग से दंत मंजन बनाया जाता है, इसी प्रकार मच्छर भगाने मच्छर अगरबत्ती बनाने के लिए नीम पत्ती, गोबर, गुड़, कपूर, नीम का तेल आदि से तैयार करना सिखाया। अब अगले चरण में गोबर से बनने वाले दिए, गमला एवं मूर्ति बनाने तथा गोमूत्र से कीटनाशक आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं ने हाथ से निर्मित गोबर का कंडा एवं लकड़ी तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। गोधन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु भिलाई निगम प्रशासन जुटा हुआ है। निगम आयुक्त के निर्देश पर सभी जोन आयुक्त अपने अपने क्षेत्रों में एसएलआरएम सेंटर में गोबर खरीदी केन्द्र का संचालन महिला समूहों से करा रहे है। निगम की ओर से केन्द्रों में मूलभूत सुविधा भी प्रदान की जा रही है, ताकि योजना का बेहतर क्रियान्वयन होने के साथ महिला समूह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

वर्षो से काबिज लोगों को हटाने की नहीं होगी कार्यवाही… वार्ड 2 व वार्ड 56 का विधायक वोरा ने किया दौरा… एसडीएम को दिये निर्देश
भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस परिवार की मांगों पर विचार के लिए बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी
कलेक्टर की अपील: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 30 अप्रैल तक लगवा लें कोविड का टीका…. वैक्सीनेशन के लिए अधिकाधिक लोगों को करें प्रेरित
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में 3 शिकारी गिरफ्तार
पटाखे फोड़ने और खरीदने वालों की खैर नहीं, जुर्माने के साथ हो सकती है की जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MoU signed for first unit of defense category industry in Chhattisgarh ……. This unit will be set up in Birebhanth of Durg district छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली इकाई के लिए हुआ एमओयू……. दुर्ग जिले के बिरेभांठ में स्थापित होगी यह इकाई
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विधायक वोरा ने रखे सुझाव…. शहर में यातायात सुरक्षा के लिए 3.5 करोड़ की मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?