ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा

By @dmin
Published: November 29, 2020
Share
महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा
महिला किसान बोलीं …हमारी जान गई तो बहू-बेटियां आकर संभालेंगी मोर्चा
SHARE

सोनीपत (एजेंसी)। पंजाब से दिल्ली जाने के लिए महिला किसान भी पीछे नहीं हैं और उनका जत्था भी आया हुआ है, जो किसानों संग कुंडली बॉर्डर पर डटा हुआ है। महिलाओं का जत्था किसानों के लिए खाने का प्रबंध करने के साथ ही आंदोलन में बराबरी का योगदान दे रहा है। महिलाओं का कहना है कि वे अपना हक लेने आए हैं और हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हक मिलने पर ही अब लौटेंगे। महिलाओं ने कहा कि अगर आंदोलन में उनकी जान चली गई तो उनकी बहुएं-बेटियां आकर किसानों की मदद करेंगी। 

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे महिलाओं के जत्थे ने कहा कि उनके साथ बुजुर्ग, युवा और महिलाएं आई हुई हैं। वे किसानों के लिए खाने का प्रबंध करने के साथ ही अपने हक की लड़ाई में भी पूरा योगदान दे रही हैं। महिलाओं का कहना था कि वे कपड़े व बिस्तर बांधकर लाए हैं। सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए जो तीन कानून बनाएं हैं, वे उसे वापस लेने के बाद ही लौटेंगे।
उनका कहना था कि उनके पास छह माह से अधिक का राशन है। सरकार उन्हें दिल्ली जाने से जहां रोकेगी, अब वह वहीं रुककर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रास्ता खुला मिलेगा, तो वे दिल्ली की तरफ कूच शुरू कर देंगी। वे किसान परिवार से हैं और किसान ने कभी हार नहीं मानी। वह देश के लिए निवाले का इंतजाम करता है। ऐसे में उसे ही सरकार दबाने में लगी है, जिसे अब सहन नहीं किया जा सकता। किसान हिंसा नहीं करेंगे। सरकार जहां कहेगी, वहीं रुककर अपना आंदोलन आगे बढ़ाएंगे। 

आरक्षण पर मंत्री टीएस बाबा का बड़ा बयान : निर्णय नहीं ले पा रही हैं राज्यपाल तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए
Gustakhi Maaf: कहीं गलती तो नहीं कर रही भाजपा?
महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा: मुख्यमंत्री बघेल
फॉर द गुड रीजन फाउण्डेशन सोसायटी की नेक पहल, नि:शुल्क प्रशिक्षण से हूनरमंद के साथ आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण
बजट-2022 : वित्त मंत्री का ऐलान, अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाते-खाते टीवी देखने से बढ़ता है मोटापा, जानें कैसे करें इसे कंट्रोल
Next Article Bhilai jawan posted in Sukma shoots himself, commits suicide सुकमा में सीएएफ में तैनात भिलाई के जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या… मानसिक तनाव में था जवान… पिछले 24 घंटों में दो जवानों ने की खुदकुशी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?