ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहान योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं : आजीविका सेवा केन्द्र बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बिहान योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं : आजीविका सेवा केन्द्र बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

By Poonam Patel
Published: March 27, 2026
Share
जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र बाबूदबेना का किया निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र बाबूदबेना का किया निरीक्षण
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी द्वारा बाबूदबेना स्थित आजीविका सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आजीविका केन्द्र को खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक, प्रदर्शनीय मॉडल, पशु पालन से संबंधित सामग्री, कृषि यंत्र एवं उन्नत बीज विभिन्न सरकारी योजनाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से गरीब महिला किसानों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित इंटिग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) एवं आजीविका सेवा केन्द्र से ग्रामीण महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आजीविका सेवा केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, फूल एवं सुगंधित धान की खेती, बकरी पालन तथा वनोपज जैसी विविध गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इस एकीकृत खेती मॉडल के तहत 16 गांवों की लगभग 1500 महिला किसानों को चयनित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस योजना के तहत कांकेर जनपद पंचायत अंतर्गत इंटिग्रेटेड फार्मिंग मॉडल महानदी महिला क्लस्टर संगठन माकड़ीखूना से बागोडार, सिदेसर, हाटकोंगेरा, भीरावाही तथा कंचन महिला क्लस्टर संगठन बारदेवरी से माटवाड़ा लाल, कोकपुर, बारदेवरी, किरगोली एवं जागरूक महिला कलस्टर संगठन धनेलीकन्हार से बाबूदबेना, पोटगांव, अंडी, मरकाटोला तथा आदर्श महिला कलस्टर संगठन गढ़पिछवाड़ी से चयनित गांव वेबरती, पटौद, पुसावंड, दसपुर समूह के दीदीयों को इंटिग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर आईएफसी आजीविका वृद्धि कर महिलाओं को ’लखपति दीदी’  बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बाबूदबेना केन्द्र के माध्यम से 148 महिला किसानों को सब्जी बीज एवं मुर्गी चूजों का वितरण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कांकेर के सीईओ, बिहान टीम, क्षेत्रीय समन्वयक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई: महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसडीओपी और थाना प्रभारी निलंबित
सीज फायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग : तीनों सेना प्रमुखों से चर्चा, रक्षामंत्री , एनएसए डोभाल, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद
श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम, विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से
सुकमा के एसडीओपी पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती… आरोपी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नदी में तटबंध निर्माण से सुरक्षित होंगे घर– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन
Next Article पटरी पार करते समय होने वाले हादसे रोकने रेलवे का एक्शन प्लान, देशभर में बनेंगे अंडरब्रिज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?