कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शराबी पति से तंग पत्नी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मां व भाई के साथ मिलकर पेड़ शव को टांग दिया। इसके बाद पुलिस को यह बताया कि उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि मृतक की गला दबाने से मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला सहित उसकी मां व भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 17 जून को पुलिस से सूचना मिली थी कि, ग्राम तुरैयाबहरा डोंगरी में बोड़ला के ग्राम पालक निवासी धूर सिंहबैगा (40) ने जामुन पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना के कुछ दिन बाद पीएम रिपोर्ट आई जिसमें पता चला कि धूर सिंह ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी महातरीन बाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने परिजनों के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पत्नी महातरीन बाई ने बताया कि, 15 जून की रात करीब 9-10 बजे उसका पति घूरसिंह बैगा से विवाद हुआ था। महातरीन बाई ने रोज शराब पीकर झगड़ा करने की बात को लेकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने भाई बृजलाल मेरावी और मां मनकी बाई के साथ मिलकर धुरसिंह बैगा के शव को घर के पास डोंगरी में जामुन पेड़ से साड़ी को फंदा बनाकर लटका दिया। खुलासे के बाद पुलिस ने महतारिन बाई, उसके भाई, बृजलाल मरावी और मां मनकी बाई सोमवार को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




