ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: February 25, 2025
Share
आरोपी आप नेता गिरफ्तार
SHARE

नारायणपुर।  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और धमकी देने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला डॉक्टर से बहसलूकी के बाद डॉक्टरों की एकजुटता और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आप नेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नारायणपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3-LCG, 132-BNS, 296-BNS, 332(c)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

बता दें यह पूरा मामला 18 फरवरी 2025 की रात का है। डॉ. दीक्षा बघेल इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं। रात 10 बजे, उन्हें आईसीयू में भर्ती गंभीर सिर की चोट और हाइपोवोलमिक शॉक से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए बुलाया गया। उसी समय सुरजीत ठाकुर अपने बच्चे को दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। चूंकि मामला आपातकालीन नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने प्राथमिकता के आधार पर मरीजों को देखने की व्यवस्था की। इस पर सुरजीत ठाकुर आक्रोशित हो गए और जबरन आईसीयू में घुस गए। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की, धमकियां दीं और अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उन्हें ट्रांसफर करवाने, सस्पेंड करवाने और बाहर देख लेने जैसी बातें कहीं। यह पूरी घटना अस्पताल के आईसीयू, गलियारों और पुलिस हेल्प डेस्क के सामने हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

डॉक्टरों के विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी
इस घटना के बाद महिला डॉक्टर खुद को असुरक्षित समझने लगीं। इससे अस्पताल के अन्य डॉक्टरों में भी भय का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई। डॉक्टरों के इस सामूहिक विरोध और पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते आरोपी सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने जताया संतोष
गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर और भी ठोस कदम उठाए जाएँगे। डॉक्टरों की एकता और प्रशासन की कार्रवाई से यह संदेश गया कि चिकित्सकीय सेवाओं में बाधा डालने और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल का दौरा पडऩे के बाद खतरे से बाहर सौरव गांगुली, अगले 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे
केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रुरता
रोहित शर्मा ने तोडा सचिन तेंदुलकर का यह रिकार्ड, बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के सबसे उम्र दराज टॉपर
हरियाली भरा होगा पुलगांव- अंजोरा रोड का सफर, साढ़े पांच किमी की इस सड़क के दो ओर लगेंगे लगभग 11 हजार पौधे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : किस्त नहीं पटाने पर रिकवरी वालों ने युवक का सिर फोड़ा… एफआईआर दर्ज
Next Article बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?