ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ते पेट्रोल व डीजल की दरों के साथ जनता को महंगाई का ट्रिपल डोज….अब सोई गैस के भी बढ़े दाम… प्रति सिलेण्डर बढ़ा 25 रुपए ज्यादा… छत्तीसगढ़ में एक रिफील के लिए चुकाने होंगे इतने दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बढ़ते पेट्रोल व डीजल की दरों के साथ जनता को महंगाई का ट्रिपल डोज….अब सोई गैस के भी बढ़े दाम… प्रति सिलेण्डर बढ़ा 25 रुपए ज्यादा… छत्तीसगढ़ में एक रिफील के लिए चुकाने होंगे इतने दाम

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
With the rising rates of petrol and diesel, the public will get triple dose of inflation
With the rising rates of petrol and diesel, the public will get triple dose of inflation
SHARE

भिलाई। लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए जुलाई माह की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। बढ़ते पेट्रोल डीजल की दरों के साथ जनता को महंगाई का ट्रिपल डोज मिला है। तेल विपनन कंपनियों ने 14.2 किग्रा के रसोई गैस सिलेण्डर पर 25.50 रुपए की इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के रसोई गैस सिलेण्डर अपने उच्चतर कीमत पर पहुंच गए। छत्तीसगढ़ में 14.2 किग्रा के रसोई गैस सिंलेडर के लिए अब लोगों को 906.50 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले प्रदेश में एक सिलेण्डर का दाम 881 रुपए था।

लगातार महंगाई से त्रस्त जनता को केन्द्र सरकार से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। पेट्रोल व डीजल के साथ समय समय रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केन्द्र सरकार गरीब जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगी आग के बाद रसोई गैस के बढ़े दामों ने महंगाई का तड़का लगा दिया है। रसोई गैस के दाम 25.50 रुपए बढ़े हैं। पिछले 14 महीने में रसोई गैस 43 फीसदी महंगी हो गई है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने पिछले 14 महीने में 16 बार दाम बढ़ाए हैं। इसके चलते रसोई गैस का सिलेंडर 588 रुपए से 42.94 फीसदी महंगा हो चुका है। कंपनियों ने अप्रैल-20 के बाद रसोई गैस के ग्राहकों को अचानक सब्सिडी देना बंद कर दिया।

पेट्रोल की कीमत में फिर लगी आग, डीजल के दाम स्थिर
इधर सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को फिर से तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं डीजल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत अधिकतम 40 पैसे तक बढ़ी हैं। इसके साथ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 97.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 96.90 रुपए प्रति लीटर है। दुर्ग जिले में पेट्रोल 97.60 रुपए के उच्चतम स्तर पर है वहीं डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में तो पेट्रोल व डीजल ने शतक मार दिया है। यहां प्रतिलीटर पेट्रोल 100.62 रुपए व डीजल प्रतिलीटर 100.28 रुपए बिक रहा है।

दिल्ली सहित इन महानगरों में यह हाल
प्रमुख महानगरों की बात करें तों शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.16  रुपये जबकि डीजल का दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपए व डीजल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार कोलकाता में 99.04 रुपए पेट्रोल व 92.03 रुपए डीजल की कीमतें हैं। वहीं चेन्नई में 100.13 रुपए पेट्रोल व 93.72 रुपए डीजल के दाम हैं।

आदिवासियों, किसानों और वंचितों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री मोहम्मद अकबर
Big Breaking: भाजपा ने जारी की भिलाई निगम के 10 और प्रत्याशियों की सूची- 3 सीटों पर अभी भी सस्पेंस
जीवनसाथी की पेंशन के लिए ज्वाइंट बैंक अकाउंट जरूरी नहीं, बदल गए नियम
शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में जलवा बिखेरती नजर आई जाह्नवी कपूर
सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना: केंद्र ने छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों में भेजी टीम, कोविड के बढ़ते मामलों और नियंत्रण की करेगी जांच
Next Article तनाव के बीच एलओसी पर दिखी उडऩे वाली संदिग्ध चीज, बीएसएफ सतर्क पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इमारत में भी दिखा था ड्रोन, जम्मू एयरबेस पर अटैक के बाद बढ़ी चिंता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?