ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी…. बालाजी नगर मैदान का किया जाएगा सौदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी…. बालाजी नगर मैदान का किया जाएगा सौदर्यीकरण

By @dmin
Published: September 24, 2021
Share
With the initiative of MLA, years old demand will be fulfilled
With the initiative of MLA, years old demand will be fulfilled
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जोन 4 इलाके के वार्ड 30 बालाजी नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों से खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है। विधायक देवेंद्र यादव के अथक प्रयासों से बालाजी नगर के खाली उपेक्षित पड़े मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वार्डवासियों में काफी हर्ष का माहौल है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पहले जब वार्डवासियों से मिलने गए थे तब वार्डवासियों ने उन्हें बालाजी नगर के खाली मैदान के बारे में बताया था कि यहां रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब पीकर बोतल, डिस्पोजल फेंक देते है। कचरा फैले रहता है। इस लिए मैदान को व्यवस्थित करने और कुछ निर्माण किया जाए। जनता को विधायक देवेंद्र यादव ने वादा किया कि वे जल्द ही वार्ड के इस खाली मैदान पर भव्य गार्डन की तरफ सौदर्यीकरण किया जाएगा।

वादे के मुताबिक मैदान सौदर्यीकरण निर्माण कर जनता के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 लाख की लागत से यह काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। विधायक देवेंद्र यादव ने भी पहल कर अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दे दिया है। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश के तहत अधिकारियों ने काम भी शुरू कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह गार्डन इस क्षेत्र का सबसे अच्छा और सुंदर सर्व सुविधा युक्त होगा।

60 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
खाली मैदान का सौदर्यीकरण कार्य करीब 60 लाख की लागत से कराया जाएगा। जहां सुबह शाम वाकिंग करने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही साथ ही यहां बाहर ग्रास मंगवाकर लगाया जाएगा। चारों ओर रंगबिरंगे फूलों से पूरा गार्डन सजाया जाएगा। चारों तरफ फूल और हरियाली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा यहां ट्रीबलर पोल, दो बड़े गेट बनाएं जाएंगे। इसके अलावा यहां बोर आदि कराया जाएगा। ताकि यहां लगे पौधों को पानी सप्लाई की जा सकें। इसके साथ ही यहां बाउड्रीवाल, चारों दीवारों में कई प्रेरणादायक कला चित्र आदि उकेरी जाएंगी।

आक्सीजन जोन की तरह होगा लाभदायक
जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रहते हुए मैदान का सौदर्यीकरण किया जाएगा। इस के साथ ही यह एक तरह का आक्सीजन जोन होगा। जहां शांत और सुंदर वातावारण में लोग अपने परिवार के साथ बच्चों के साथ आएंगे। यहाँ सैर करने सुबह-शाम आ सकेंगे। उन्हें दूसरी जगह दूर जाना नहीं पड़ेगा। लोगों का यहां शुद्ध आक्सीजन मिलेगा। योग व्यायायम करने के लिए बेहतर सुविधा और मौहाल मिलेगा। साथ ही बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए भी बेहतर स्थान मिलेगा। यह क्षेत्र वासियों के एक बड़ी सौगात साबित होगी।

जनता की मांग होगी जल्द पूरी
जनता की मांग जल्द ही पूरी होगी। वार्डदौरे के समय बालाजी नगर वासियों ने मैदान सौदर्यीकरण की मांग की थी। जिसके तहत निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। करीब 60 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

ट्विटर को सरकार की दोटूक, यहां रहना है तो करना होगा नियमों का पालन
शातिर बदमाश संजय सिंह एक साल के लिए जिलाबदर, कई अपराधों में रहा है शामिल
कोविड टीकाकरण अभियान के प्रति भ्रांतियों को लेकर विशषज्ञों ने रखी अपनी बात… कहा- टीकाकरण के खिलाफ भ्रांतिया रोकना सामाजिक जिम्मेदारी
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
पावर हाउस फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर पोल से टकराई हाइवा, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक.. बाइक सवार को भी मारी टक्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 341 # 24 september 2021
Next Article Big initiative of Chhattisgarh government: Families of people who died due छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी पहल: कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रुपए अनुदान राशि… सभी कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?