ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को लगेगा झटका? NDA में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को लगेगा झटका? NDA में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को लगेगा झटका? NDA में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को लगेगा झटका? NDA में शामिल हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर है, लेकिन महागठबंधन की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। पहले तो कई मौजूदा विधायक जेडीयू में शामिल हो गए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी महागठबंधन का दामन छोड़ दिया और एनडीए के पाले में चले गए। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने संकेत दिया है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलएसपी) महागठबंधन का साथ छोड़ सकती है।
आरएलएसपी के महासचिव आनंद माधव ने कहा कि राजनीति संभावनाओं से भरी है। अगर महागठबंधन अनिर्णय की वर्तमान स्थिति से बाहर नहीं आता है तो हम बिहार के विकास के लिए अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘गठबंधन में एक स्पष्टता की जरूरत होती है ताकि दलों के मन में कई भ्रम न रहे। हम चाहते हैं कि आरजेडी आगे आकर गठबंधन के दलों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करे। अगर कोई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना है तो यह एक-दो दिन का काम नहीं है। चुनाव की अधिसूचना किसी भी दिन जारी हो सकती है, लेकिन अभी तक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।Ó
आनंद ने कहा कि आरएलएसपी ने कभी भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व क्षमता पर संदेह नहीं जताया है, लेकिन महागठबंधन में चार-पांच दल हैं। सबके बीच सहमति होना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे प्रयासों के बाद भी महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है और यह दुखद है। कल हमारी पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। हम वर्तमान स्थिति पर नेताओं के साथ बातचीत के बाद निर्णय लेंगे। हम अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।Ó
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने छोटे दलों के प्रति बीजेपी के अहंकार का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और महागठबंधन में शामिल हो गए थे। 2014 लोकसभा चुनाव में एनडीए में रहते हुए आरएलएसपी को तीन सीटें मिली थीं और पार्टी ने तीनों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा रहते हुए पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
बीजेपी एमएलसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए ने हमेशा स्वागत किया है। उनके आने से एनडीए का वोट बैंक और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुशवाहा को एनडीए में वापस आ जाना चाहिए। अगर एनडीए का परिवार बढ़ता है तो हमें विधानसभा चुनाव में 204 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। उनके आने के बाद सीट बंटवारा कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।

शिविरों के माध्यम से निखरने लगी है रिसाली निगम की छवि…. प्रतिदिन मार्निंग विजिट कर निचली बस्तियों में पहुंच रहे है निगम आयुक्त
shreekanchanpath 36 # 19 November 2024
Railway Breaking : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत दो घंटे रीशेड्यूल, 5:45 की जगह अब 7:45 को छूटेगी
पाकिस्तान ने जवानों की रेकी करने के लिए भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया, हथियार-गोलाबारूद बरामद
दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
Next Article ड्रग्स मामले में NCB का बड़ा एक्शन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भेजा समन ड्रग्स मामले में NCB का बड़ा एक्शन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भेजा समन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?