ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन? किसानों ने लंबी लड़ाई के लिए बनाई रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्या खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन? किसानों ने लंबी लड़ाई के लिए बनाई रणनीति

By @dmin
Published: December 27, 2020
Share
The eighth round of talks between the peasant movement today
The eighth round of talks between the peasant movement today
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र के लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करते-करते किसानों को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कई बार कोशिश की गई है। अब किसान संगठनों ने भी सरकार संग फिर से बातचीत शुरू करने का फैसला लिया है और इसके तहत 29 दिसंबर सुबह 11 बजे बैठक के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है लेकिन किसान अब कानून वापस लिए जाने की मांग पर अड़ गए हैं। अगर सरकार कानून वापस नहीं लेती है तो बातचीत के बाद अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए भी किसानों ने अपनी योजना बना ली है। किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो वे 30 दिसंबर को ‘ट्र्रैक्टर मार्च’ करेंगे।

क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने यह घोषणा की है कि 30 दिसंबर को सिंघू बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसान सिंघू से टिकरी होते हुए शाहजहां बॉर्डर तक जाएंगे। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के टोल प्लाजा भी स्थायी रूप से खुले रहेंगे।
कीर्ति किसान यूनियन के राजेंद्र सिंह ने बताया, अगर सरकार 29 दिसंबर को नए कृषि कानूनों को वापस लेने की बात नहीं करती है तो हम 30 दिसंबर को सिंघू से टिकरी होते हुए शाहजहांपुर (अलवर जिले में) तक ट्रैक्टर मार्च करेंगे।

अगर सरकार नहीं मानती तो क्या करेंगे किसान?
किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने, MSP के लिए कानूनी गारंटी सरकार के साथ बातचीत का एजेंडा होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो 1 तारीख तक की योजना किसानों ने बना ली है। डॉक्टर दर्शनपाल के मुताबिक, दिल्ली की सीमा पर बैठे किसान आज और कल यानी कि 27 और 28 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के बेटे का शहीदी दिवस मनाएंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को किसान 11 बजे सरकार से बात करने जाएंगे। अगर यह बैठक बेनतीजा रही तो 30 दिसंबर को किसान ट्रैक्टर से सिंघु से लेकर टिकरी और शाहजहांपुर तक मार्च करेंगे। इसके अलावा किसानों ने 1 तारीख को लोगों को नया साल मनाने के लिए सिंघू बॉर्डर पर बुलाया है जहां लंगर लगाया जाएगा।

सरकार से बातचीत का एजेंडा क्या होगा?

  • तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द/निरस्त करने के लिए अपनाए जाने वाली क्रियाविधि (Modalities)।
  • सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए लाभदायक MSP की कानूनी गारंटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश, 2020 में ऐसे संशोधन जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए ज़रूरी हैं।
  • किसानों के हितों की रक्षा के लिए ‘विद्युत संशोधन विधेयक 2020 के मसौदे में ज़रूरी बदलाव।
कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
गुस्ताखी माफ़: आश्रम छात्रावास से तमिलनाडू कैसे पहुंची स्कूली छात्राएं
उप मुख्यमंत्री साव ने की जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा, कहा- आवेदनों के निराकरण के लिए बनाए प्रभावी व्यवस्था
छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा… जानिए कौन हो सकते हैं प्रदेश के नए मंत्री
छठवें दिन मैदान की सफाई के साथ खेल की शुरूआत, खेले गये कुल 18 मैच…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Former Chief Minister of Madhya Pradesh Digvijay Singh reached the Durg मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे दुर्ग…. विधायक अरुण वोरा के निवास पर पहुंचकर स्व. मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि
Next Article Terrific fire in the house of tent house kept at midnight आधी रात घर पर रखे टेंट हाउस के सामान में लगी भयानक आग…. आग्रिशमन कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?