ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खत्म होगा किसान आंदोलन? किसानों के साथ फिर से बातचीत की तैयारी, मोदी के इन मंत्रियों ने संभाली कमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खत्म होगा किसान आंदोलन? किसानों के साथ फिर से बातचीत की तैयारी, मोदी के इन मंत्रियों ने संभाली कमान

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
खत्म होगा किसान आंदोलन? किसानों के साथ फिर से बातचीत की तैयारी, मोदी के इन मंत्रियों ने संभाली कमान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार किसान आंदोलनकारियों से फिर से बातचीत शुरू करने के साथ की कोशिशों के साथ आंदोलन को लेकर अपना पक्ष जोर शोर से रखने में जुट गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ उसके तमाम मंत्री मोर्चा संभाले हुए है। इस बीच आंदोलन को लेकर उलझन में फंसी हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा के नेता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

केंद्र सरकार किसान आंदोलनकारियों के साथ वार्ता को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है और उसे उम्मीद है कि अगले सप्ताह किसानों के साथ उसकी निर्णायक वार्ता होगी। सूत्रों के अनुसार कुछ किसान नेताओं ने जल्द समाधान निकालने की इच्छा व्यक्त की है। सरकार द्वारा विभिन्न लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद अब गतिरोध टूटने की संभावना भी बनी है। इस बीच केंद्र सरकार के तीखे हमलों के बाद किसान संघ आंदोलन के साथ जुड़े गैर किसान संगठनों को भी दूर रहने का दबाव बना रहे हैं, ताकि उनके मुद्दे पीछे न छूट जाए।
केंद्र सरकार ने भी बीते दो दिनों से आंदोलन को लेकर मीडिया के जरिए जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है। जहां एक तरफ वह किसानों के विभिन्न मुद्दों पर कानूनों में संशोधन करने की बात कह रही है वही वह किसानों के व्यापक हित को लेकर अपने कदमों का प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही किसान आंदोलन के साथ जुड़े गैर किसान संगठनों और उनके मुद्दों को लेकर भी हमलावर है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया के जरिये मोर्चा खोल रखा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद भी सक्रिय हैं।
सरकार की कोशिश देशभर के किसानों और उनसे जुड़े लोगों के साथ आम जनता को भी यह बताने की है कि वह किसानों के साथ है, लेकिन किसान आंदोलन के पीछे कौन हैं और वह क्या कर रहे हैं इसे भी बता रही है। इस बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार चौटाला चाहते हैं कि किसान आंदोलन का जल्द समाधान हो। इसके पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दिल्ली आकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।

Bhilai Big Breaking : आज सुबह सुपेला चौक पर बड़ा हादसा, साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला… मौके पर मौत
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु की गरिमा हासिल कर चुका -रत्नावली कौशल
तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह, 7 से 9 फरवरी तक दौरा, बस्तर पंडुम के समापन में होंगे शामिल
द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह, याद दिलाया इतिहास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर रिसाली निगम में सैकड़ों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी के साथ पिछले 24 घंटे में सामने आए 30254 नए केस
Next Article During the discussion on the Bill in the House, CM Baghel said लोकवाणी की 13वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से रू-ब-रू हुए सीएम बघेल, कहा- आम जनता, किसानों, आदिवासियों का सशक्तिकरण छत्तीसगढ़ मॉडल की विशेषता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?