रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा तिरुपति एवं बिलासपुर के बीच 07481/07482 तिरुपति-बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को तिरुपति से व प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को बिलासपुर से चलेगी। तिरुपति से यह ट्रेन 7 फरवरी व बिलासपुर से 9 फरवरी से इस गाड़ी का परिचालन होगा। यह गाड़ी आगामी आदेशानुसार चलती रहेगी। इस गाड़ी में 02 एसी थ्री, 01 एसी टू टायर, 09 स्लीपर, 04 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 18 कोच रहेंगे । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी।
इस गाड़ी का विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है …..





