ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सीमा विवाद के बीच इस सप्ताह नेपाल का दौरा करेंगे। इस दौरे पर नरवणे को नेपाली सेना के जनरल पद से सम्मानित किया जाएगा। जनरल नरवणे अपने नेपाल के दौरे के दौरान 5 नवंबर को प्रधानमंत्री केपी ओली से भी मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ समय से सीमा विवाद को लेकर भारत और नेपाल के बीच में रिश्तों में खटास आई है और ऐसे में सेना प्रमुख एवं नेपाली पीएम के बीच होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस मामलों से वाकिफ सूत्रों के अनुसार, इसके बाद, दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।
भारत और नेपाल के बीच में हमेशा से ही रिश्ते अच्छे रहे हैं। दोनों देशों के बीच बेटी और रोटी का रिश्ता रहा है, लेकिन इस साल जून महीने में नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार ने संसद से विवादास्पद मैप पारित करवाया, जिसमें भारत के क्षेत्र को अपनी सीमा में दिखा दिया। इसके बाद, दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट आ गई। माना जाता रहा है कि नेपाल के इस कदम के पीछे चीन की साजिश थी और वहीं, पीएम केपी ओली विवादित मैप पारित करके राष्ट्रवादी भावना की आड़ में अपनी सरकार और पार्टी पर पकड़ मजबूत करना चाहते थे।

नरम पड़ रहे ओली के तीखे तेवर
नए मैप को लेकर भारत-नेपाल के बीच रिश्तों में आई खटास के बाद अब नेपाली पीएम केपी ओली के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। हाल के महीनों में दोनों पड़ोसी देशों ने संबंधों को फिर से बेहतर करने का प्रयास किया है। सितंबर महीने में, पीएम ओली ने देश के संशोधित राजनीतिक मैप के साथ प्रकाशित होने वालीं स्कूली किताबों के वितरण को रोकने का फैसला किया था। वहीं, पिछले महीने अक्टूबर में, केपी ओली ने आर्मी चीफ जनरल नरवणे के नेपाल के तीन दिवसीय दौरे को हरी झंडी दे दी थी। यह दौरान, चार नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके अलावा, उन्होंने डिप्टी पीएम ईश्वर पोखरल को रक्षा मंत्रालय से हटा दिया था। पोखरल भारत के आलोचक के रूप में माने जाते रहे हैं और वे आर्मी चीफ नरवणे के नेपाल दौरे के खिलाफ थे।

फिर से बेहतर होंगे पड़ोसी देशों के बीच संबंध?
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, कि ‘अगर बातचीत उम्मीद के मुताबिक हुई तो भारत विदेश सचिव स्तर की वार्ता और संयुक्त तकनीकी स्तर सीमा समिति की बैठक फिर से शुरू करेगा। वहीं, रिसर्च एंड एनालिस्ट विंग के चीफ सामंत कुमार गोयल ने पिछले हफ्ते नेपाल का चुपचाप दौरा किया था और पीएम केपी ओली से एक राउंड की बैठक की थी, जहां पर दोनों पक्षों ने दोनों देशों के साथ सांस्कृतिक, बहुआयामी मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जोर दिया था। आर्मी चीफ नरवणे का नेपाल का दौरा उस समय हो रहा है, जब पीएम ओली अभी भी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर एक तीखे सत्ता संघर्ष के बीच में खड़े हुए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 2018 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत माक्र्सवादी-लेनिनवादी) और पुष्पा कमल दहल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी सेंटर के विलय के बाद हुआ था।

अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल
छायाचित्र प्रदर्शनी: स्कूली बच्चों ने जाना आजादी के संघर्ष में छत्तीसगढ़ को योगदान
राजधानी में मासूम से रेप के बाद हत्या, लापता होने के 7 दिन बाद मिली थी लाश… पुलिस को था पिता पर शक पर हत्यारा निकला कोई और
पशुपालक ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों और गौठानों को मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे 13.62 करोड़ रूपए
स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Free health test facility is being provided under the Chief Minister मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मुहैया कराई जा रही है मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा.. भिलाई निगम क्षेत्र में शुरू हुए
Next Article CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?