ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिग बॉस 16 में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बिग बॉस 16 में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात…

By Sonu Sahu
Published: November 18, 2022
Share
SHARE

पिछले दिनों छोटे पर्दे के गलियारों में इस खबर ने खूब तूल पकड़ा कि अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एंट्री ले रही हैं। प्रशंसक इस खबर से फूले नहीं समाए और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुशी जाहिर करने लगे। खबर आने लगी कि रिद्धिमा की एंट्री से घर में धमाल होने वाला है। अब आखिरकार खुद अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

रिद्धिमा ने ट्वीट कर इन अफवहों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, मैं बिग बॉस 16 का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं। जल्द ही मैं अपने प्रशंसकों को एक नया सरप्राइज दूंगी। मैं क्या करने वाली हूं, आप अंदाजा लगाते रहें। बीते दिनों चर्चा थी कि रिद्धिमा बतौर वाइल्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस 16 से जुडऩे वाली हैं। उनकी एंट्री शो में तय मानी जा रही थी, लेकिन रिद्धिमा ने इस खबर को खारिज कर दिया है।

रिद्धिमा पिछले साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के डिजिटल संस्करण को पिछले साल फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका प्रसारण वूट पर किया गया था। शुरुआत में रिद्धिमा शो की मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी थीं, लेकिन अचानक वह शो से बाहर निकल गई थीं। रिद्धिमा के अचानक बाहर जाने से उनके फैंस नाराज हो गए थे। फिर उनका नाम बिग बॉस 15 के लिए भी सामने आया था।

रिद्धिमा ने टीवी पर धारावाहिक बहू हमारी रजनीकांत से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसी शो से वह लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थीं। इसके बाद वह यो कि हुआ ब्रो, आई एम बिकॉज ऑफ अस, हैवान द मॉनस्टर जैसे शोज में भी दिखीं।

बिग बॉस 16 के घर में इस समय सिगरेट के चलते घमासान मचा हुआ है। कप्तान बनने से पहले साजिद खान खुल्लम-खुल्ला सिगरेट पीते दिखे थे, जिसके बाद बिग बॉस ने स्मोकिंग रूम को लॉक कर दिया था। स्मोकिंग रूम के बंद होते ही सितारे बिग बॉस से माफी मांगते नजर आए। दूसरी तरफ साजिद ने अर्चना गौतम पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। शो के आने वाले एपिसोड में साजिद और अर्चना की जबरदस्त लड़ाई होने वाली है।

अब तक बिग बॉस 16 के घर से तीन प्रतिभागियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। इसमें श्रीजिता डे, मान्या सिंह और गोरी नागोरी का नाम शामिल है। बिग बॉस 16 का प्रसारण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था। शो में शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम, अब्दु रोजिक और सौंदर्या शर्मा के खेल की तारीफ हो रही है। बहरहाल, देखते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर से कौन बेघर होता है।

बिग बॉस 16 टीआरपी के मामले में आगे बढ़ता दिख रहा है। यह केबीसी 14 को पछाड़ तीसरे नंबर पर है। अर्चना गौतम के ट्विस्ट के बाद बिग बॉस 16 को लोग एकदम से पसंद करने लगे हैं। शो में दर्शकों की दिलचस्पी जागी है।

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: यह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’
लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार
छत्तीसगढ़ में रेप के बाद महिला की हत्या, घर से 100 मीटर दूर नग्न अवस्था मिला महिला का शव
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल समेत ये नेता शामिल
59 प्रतिशत सीटों पर महिला मतदाता ज्यादा, आधी आबादी को भाजपा-कांग्रेस की ‘नकदी घोषणाओं’ ने लुभाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टाइगर 3 के बाद शाहरुख खान की इस फिल्म में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री?
Next Article winter season: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 विंटर जैकेट…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?