ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास

By @dmin
Published: July 18, 2020
Share
2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास
2024 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय? सरकार कर रही हर संभव प्रयास
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि एक लाख करोड़ रुपये के कृषि आधारभूत ढांचा कोष की स्थापना सहित हाल के कृषि सुधार, इस दिशा में उठाए गए कदम हैं। 

Contents
  • किसानों के लिए उठाए जा रहे कदम
  • निश्चित रूप से होगी आय में वृद्धि 
  • पहले 2022 तक रखा था आय को दोगुना करने के लक्ष्य

किसानों के लिए उठाए जा रहे कदम

कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अशोक दलवई ने कहा कि किसानों को बाधा मुक्त व्यापारिक मंच प्रदान करने के लिए तीन अध्यादेशों सहित, हाल के सुधारों का मकसद, फसल उत्पादन के बाद की चुनौतियों से निपटने और किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करना है। भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने यह कहा था।

निश्चित रूप से होगी आय में वृद्धि 

मालूम हो कि दलवई किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में बनी समिति (डीएफआई) के अध्यक्ष भी हैं। साल 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि, ‘हम 100 फीसदी स्पष्ट हैं कि हम सही दिशा में और सही रास्ते पर हैं। निश्चित रूप से, आपको किसानों की आय में वृद्धि दिखाई देगी तथा अधिक मजबूत कृषि विकास भी आप देखेंगे।
कोविड -19 संकट के बीच कृषि सुधारों की घोषणा के बारे में, दलवई ने कहा कि इस संबंध में लाए गए तीन अध्यादेश कृषि क्षेत्र के उदारीकरण की दिशा में सरकार के निरंतर किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘कृषि क्षेत्र के उदारीकरण का पहला बीज वर्ष 2003 में बोया गया था। दुर्भाग्य से, 17 वर्षों के बावजूद, सुधारों की गति अपेक्षित नहीं रही है। पिछले चार वर्षों में, सरकार ने सुधारों को मजबूती और गति देने की कोशिश की है।

पहले 2022 तक रखा था आय को दोगुना करने के लक्ष्य

अप्रैल 2016 में गठित दलवई समिति ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई उपायों की सिफारिश की। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में ‘ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ नामक पुस्तिका में इस समय सीमा को वर्ष 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया। 

स्वामित्व योजना: पीएम मोदी बोले- अब आपका प्रॉपर्टी कार्ड रहेगा आपके मोबाइल में, तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ
भारत चीन विवाद पर अमेरिकी संसद ने कहा, बीजिंग को बताने का वक्त आ गया कि अब बहुत हुआ
गंगा की गोद में समाया पश्चिम बंगाल जा रहा मालवाहक जहाज, आठ लोग लापता, बाकी सामान भी डूबा
नाला की जमीन पर बनाया बाऊंड्रीवाल, स्थल निरीक्षण के बाद हटाया, अतिक्रमण के चलते अटक गया था 85 लाख का निर्माण कार्य
हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोविड-19 के सुरक्षा उपायों का पालन नही करने वालों लगेगा जुर्मना: होगी दण्डात्मक कार्रवाई
Next Article कोरोना काल में चुनाव: आयोग ने प्रचार अभियान को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव कोरोना काल में चुनाव: आयोग ने प्रचार अभियान को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?