ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाना बनाने मना करने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों को बताया बीमार थी पत्नी… ऐसे खुला हत्या का राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

खाना बनाने मना करने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों को बताया बीमार थी पत्नी… ऐसे खुला हत्या का राज

By Mohan Rao
Published: May 6, 2023
Share
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

जशपुर Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह जब महिला की मृत पाई गई तो पति ने बीमारी से मौत हो जाने की कहानी बताई। गांव वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी लेकिन इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची मो मृतका की बेटी ने अपने पिता की करतूत बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पीएम के बाद परिजनों के हवाले किया गया।

मिली जानकारी अनुसार घटना बगीचा थाना क्षेत्र ग्राम पुरंगा की है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाला सत्यप्रकाश कोरवा गुरुवार की शाम घर लौटा और पत्नी चंद्रमुनी कोरवा से खाना मांगा तो उसने पड़ोस में शादी होने की बात कहते हुए खाना बनाने से मना किया। इसी बात से पति नाराज हो गया और अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से बेहाल हो गया। दूसरे दिन सुबह उसकी तबीयत काफी खराब थी। पति की पिटाई के कारण उसकी हालत ठीक नहीं थी। दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई।

इधर मौत हो परिवार वालों ने चंद्रमुनी कोरवा की मौत तबीयत खराब रहने के कारण होने की बात बताई। इसके बाद गांववालो ने उसे अंतिम संस्कार की तैयारियां भी कर ली थी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला के शव पर चोट के कई निशान थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराने भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की बेटी ने अपने पिता की हैवानियत की सारी कहानी पुलिस को बता दी।

नशे का आदी है आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई की बात मानी। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को खाना बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। भूखा होने के कारण उसे गुस्सा आया और उसने अपनी की पत्नी की पिटाई कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने तीन से चार घंटों तक अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इसके दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी नशे का आदी था और अपने घर पर गांजे का पौधा उगा रखा था। पुलिस ने गांजे के पौधे को भी नष्ठ कराया है।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वार्षिक मलेरिया परजीवी दर हुई सब से कम-एपीआई दर पहुंचा 1.17, राज्य गठन से अब तक का सबसे कम दर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ, रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी
‘कोल रश: ग्रोइंग इन ए ग्रीन वर्ल्ड’ एम जंक्शन के एमडी विनय वर्मा ने कहा, कोयले की मांग बनी रहेगी
आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा… एडिलेड में खेला था आखिरी टेस्ट
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुक्त ने सुपर वायजर को दिया विशेष अधिकार, खुले में कचरा फेकने वालो से वसूल करेगा जुर्माना आयुक्त ने सुपर वायजर को दिया विशेष अधिकार, खुले में कचरा फेकने वालो से वसूल करेगा जुर्माना
Next Article विधायक देवेन्द्र की पहल : मानव परिसर सेक्टर 9 के तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, पानी गंदा न हो लगेगा ऐसा सिस्टम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?