ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना के मामलों में क्यों आई अचानक से तेजी? इसके पीछे की यह है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना के मामलों में क्यों आई अचानक से तेजी? इसके पीछे की यह है वजह

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के कहर ने भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। कोरोना की मार सबसे ज्यादा झेलने वाले देशों में भारत भी एक है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह जांचों की संख्या में तेजी को माना जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 16 हजार नए मामले मिले हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के अब तक ढाई लाख से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 456183 हो गई है। ये आंकड़ा तब है जब पहली बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोगों की टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,15,195 लोगों की कोरोना जांच हुई है।
इससे पहले 23 जून को जब 1,87,223 लोगों की कोरोना जांच की गई तब 14933 नए मामले सामने आए थे। वहीं 21 जून को देशभर में 1,90,730 लोगों की टेस्टिंग की गई तो 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। इससे एक दिन पहले 20 जून यह संख्या 189869 थी। इससे ये साफ है कि जिस तेजी से कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ रही है उसी तेजी से मामले भी सामने आ रहे हैं। यानि ये मामले अभी और तेजी से बढऩे की सभावना है।
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3947 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66,602 हो गया। इसी अवधि में 68 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2301 हो गयी। मृतकों की संख्या के हिसाब से भी दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राजधानी में 39,313 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 64,603 पर पहुंच गयी है और अब तक इस वायरस से 833 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 35,339 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 28,371 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1710 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 20,513 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 18,893 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से 588 लोगों की मौत हुई है जबकि 12,116 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 15,627 हो गयी है और अब तक 365 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,213 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 14,728 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 580 लोगों की मौत हुई है और अब तक 9218 लोग स्वस्थ हुए हैं। मध्य प्रदेश में 12,261 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 525 लोगों की इससे मौत हुई है जबकि 9335 लोग स्वस्थ हुए हैं। दक्षिण भारतीय राज्य कनार्टक में 9,721 और आंध्र प्रदेश में 10,002 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 150 और 119 है।

हाइवे पर घायलों के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 व 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन… बैठक में निर्णय
पद्मविभूषण तीजन को मिला हाइटेक नया श्रवणयंत्र… हाईटेक हॉस्पिटल की टीम ने घर पहुंचकर लगाया श्रवणयंत्र
छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 : शुभमन गिल का धमाल, टी20 में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, खूब हुई कीवी गेंदबाजों की धुनाई
वंदे भारत की बार-बार टूटती नाक, इसे कार्बल स्टील से क्यों नहीं बनाया गया? सरकार ने बताई वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश की राजधानी में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18 वें दिन बढ़े तेल के दाम
Next Article अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी, पर जांच करानी होगी: आयुष मंत्री अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी, पर जांच करानी होगी: आयुष मंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?