ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में 8 राउंड में चुनाव क्यों, आयोग ने दिया ममता बनर्जी के सवालों का जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल में 8 राउंड में चुनाव क्यों, आयोग ने दिया ममता बनर्जी के सवालों का जवाब

By @dmin
Published: February 27, 2021
Share
ममता को ओवैसी का जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आजतक कोई पैदा नहीं हुआ
ममता को ओवैसी का जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आजतक कोई पैदा नहीं हुआ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने आपत्ति जताई थी। यही नहीं चुनावों के ऐलान के ठीक बाद आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि था बीजेपी के कहने पर ऐसा किया गया है। अब चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि आखिर 8 चरणों में पश्चिम बंगाल में क्यों चुनाव कराए जाएंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में आयोग के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों, सुरक्षा बलों के मूवमेंट, पोलिंग स्टेशनों की संख्या में इजाफा और कोरोना प्रोटोकॉल के चलते ऐसा किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया था कि कानून-व्यवस्था समेत तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

सुनील अरोड़ा ने कहा था, ‘पश्चिम बंगाल में 2016 में भी 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। लोकसभा इलेक्शन भी 7 चरणों में ही कराए गए थे। इसलिए 8 चरणों में वोटिंग होना कोई बड़ी बात नहीं है। हमें सिक्योरिटी फोर्सेज के मूवमेंट का भी ध्यान रखना है। चुनाव आयुक्त ने कहा था कि हमने राज्यों की स्थिति का ध्यान रखते हुए ही तमिलनाडु में खर्च के पर्यवेक्षक के तौर पर दो लोगों को भेजने का फैसला लिया है। वहीं पश्चिम बंगाल में दो पुलिस ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे। बता दें कि चुनावों के ऐलान के ठीक बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला था। ममता बनर्जी ने कहा था कि आयोग ने तारीखों का ऐलान इस तरह से किया है, जिससे बीजेपी को फायदा हो।
ममता बनर्जी ने कहा था, ‘चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हुए मैं यह कहना चाहती हूं कि आखिर पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में क्यों चुनाव कराए जा रहे हैं, जबकि अन्य कई राज्यों में एक ही राउंड में वोटिंग होनी है।Ó ममता बनर्जी के अलावा कुछ लेफ्ट पार्टियों ने भी 8 चरणों में मतदान को लेकर ऐतराज जताया था। यही नहीं वामपंथी दलों का कहना था कि चुनाव आयोग यह बताने में असफल रहा है कि इतने ज्यादा राउंड्स में वह वोटिंग क्यों कराएगा। ममता बनर्जी के इस ऐतराज पर बीजेपी ने भी हमला बोला है और बीते चुनावों में उनके आग्रह की याद दिलाते हुए कहा है कि खुद ममता ने कहा था कि ज्यादा चरणों में वोटिंग कराई जानी चाहिए।
बीजेपी के पूर्व महासचिव राहुल सिन्हा ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वह इसलिए विरोध कर रही हैं क्योंकि 8 चरणों में वोटिंग कराए जाने से शांति पूर्ण चुनाव होंगे। हमेशा से होने वाली हिंसा नहीं हो सकेगी। यदि वह अपने समर्थन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं तो फिर 28 चरणों में भी चुनाव कराए जाएं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बीजापुर में 13 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एमपी व गोंदिया डिवीजन में सक्रिय नक्सली दंपत्ति भी शामिल
ChatGPT Crashed!: Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने बढ़ाई मुसीबत, कहा-फोटो बनाने में बरते संयम, हमें भी नींद चाहिए
प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, 30 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण
राज्य का प्रथम ई-मेगा विधिक सेवा शिविर 31 अक्टूबर को…. 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को 70 करोड़ रुपए से अधिक उपकरण एवं सहायता राशि का होगा वितरण
Big news : बिलासपुर में मासूम से दरिंदगी, अपहरण के बाद रेप… सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Record toll collection from FASTAG: National Highways Authority फास्टैग से रिकॉर्ड टोल कलेक्शन: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा लगातार बढ़ रहा है कलेक्शन… रोजाना जमा हो रहे 104 करोड़ रुपए
Next Article श्रीकंचनपथ 136 # 27 february 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?