ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का कायल हुआ WHO, बना दी डॉक्यूमेंट्री… अब जिनेवा में दिखाई जाएगी यह फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का कायल हुआ WHO, बना दी डॉक्यूमेंट्री… अब जिनेवा में दिखाई जाएगी यह फिल्म

By Mohan Rao
Published: November 21, 2022
Share
हाट बाजार योजना का शुभारंभ की तस्वीर
SHARE

रायपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की है। डब्ल्यूएचओ ने वनांचल और दूरस्थ अंचल के गांवों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में कारगर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह फिल्म रिलीज की। यह फिल्म विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिनेवा स्थित मुख्यालय में दिखाई जाएगी।

इस मौके पर उपस्थित डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि डॉ. हिल्डे डी. ग्रीव ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। यह नवाचार देश के किसी अन्य राज्य में नहीं है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूएचओ ने इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण कराया है, जिससे इस योजना का प्रचार प्रसार अन्य राज्य ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संवेदनशीलता के साथ दूरस्थ अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस योजना के माध्यम से सराहनीय पहल की है।

अब तक 62 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को मिली सुविधा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अब तक 62 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ आज वनांचल क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को भी मिल रहा है। जो लोग अस्पताल से दूरी होने की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते थे, वे आज अपने घर के समीप इस योजना के माध्यम से इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति बढ़ा विश्वास
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग हाट-बाजार में अवश्य जाते हैं। यहां चिकित्सा दल और डॉक्टरों की मौजूदगी, निःशुल्क जांच और दवाईयों की सुविधाएं उपलब्ध होने से लोग अपने स्वास्थ्य की जांच और इलाज कराने लगे हैं। लोगों का स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। हाट-बाजार क्लिनिक योजना का मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान और मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की सफलता में प्रभावी भूमिका रही है। इस योजना के संचालन से बस्तर में डायरिया के प्रकरण काफी कम हुए हैं।

1798 हाट-बाजार क्लिनिक का संचालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 429 मेडिकल मोबाइल वाहनों की मदद से प्रदेश में 1798 हाट-बाजार क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 28 हजार से अधिक हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से पिछले 4 वर्षों में 62 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना में 10 प्रकार की जांच और 60 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क दी जा रही हैं। इस योजना में 57 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को दवा वितरण किया गया तथा 25 लाख से अधिक लोगों ने पैथोलॉजी जांच कराई है। हॉट बाजार क्लीनिक योजना में गर्भवती माताओं की जांच, संक्रामक तथा असंक्रामक बीमारियों की जांच, नेत्र रोग जांच, कुपोषण जांच, चर्म रोग, मधूमेह, टीबी, कुष्ठरोग, उच्च रक्तचाप तथा एचआईवी जांच और परिवार नियोजन संबंधी सलाह लोगों को दी जा रही है। इन क्लिनिकों में शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है।

हमर लैब के माध्यम से निशुल्क जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालय में स्वास्थ सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। हमर लैब के माध्यम से लोगों को निशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ किया गया है, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया धन्यवाद
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बघेल को इस योजना की शुरुआत करने एवं लागातार समीक्षा करने लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा लगातार मॉनिटरिंग की वजह से ही इस योजना का लाभ प्रदेश की आम जनता को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। स्वास्थ्य सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने कहा कि इस योजना में मरीजों को रेफरल इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है पिछले 4 वर्षों में हाट बाजार में क्लीनिक में आने वाले मरीजों की संख्या 18 से बढ़कर 72 हो गई है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक विलास भोसकर संदिपान, प्रदेश के हाट बाजार क्लीनिक योजना के नोडल डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन से आए डॉ. हिल्डे डी. ग्रेव, डॉ. दिलीप मैरेमबाम, उरया नाग व गौरव कुमार उपस्थित थे।

2025 महाकुंभ: यूपी सरकार ने शुरू कर दी है तैयारी…
सट्टा किंग के निगमकर्मी चाचा को आयुक्त ने किया निलंबित, दारू पीकर अधिकारी के चेंबर में घुसकर किया जमकर बवाल
कौशल्या मातृत्व योजना : सुरक्षित मातृत्व और बच्ची के लिए मजबूत पहल
दीये और पूजा सामग्री की बिक्री से समूह की महिलाएं हो रही समृद्ध, 1.11 लाख रूपये की कर चुकी हैं बिक्री
छत्तीसगढ़ में एक शिक्षकों वाले स्कूलों की संख्या में आई 80 फीसदी की कमी, शिक्षविहीन नहीं एक भी स्कूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rishali में दिखी आयुक्त कर सख्ती, ठेकेदार बिना वाइब्रेटर कर रहा था सीसी रोड निर्माण, आयुक्त ने कराया काम बंद
Next Article Good News : छत्तीसगढ़ में अब मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाएंगे तालाब व जलाशय, पहले होती थी नीलामी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?