ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डब्लूएचओ ने कहा, दुनियाभर में कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है, अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डब्लूएचओ ने कहा, दुनियाभर में कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है, अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित

By @dmin
Published: June 9, 2020
Share
WHO said, Corona situation is worsening worldwide, US most affected
WHO said, Corona situation is worsening worldwide, US most affected
SHARE

जेनेवा/नई दिल्ली (एजेेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति दुनियाभर में बिगड़ रही है। डब्लूएचओ ने कहा कि उसने एक दिन में सबसे ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए है। साथ ही कहा कि अमेरिका में कोविड-19 खतरनाक होता जा रहा है। 
नस्लवाद के खिलाफ अमेरिका समेत दुनियाभर के प्रमुख शहरों में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य निकाय ने प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया है कि वे खुद का ख्याल रखें, ताकि वायरस के प्रसार में तेजी ना आ पाए। 
चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में सामने आए कोरोना वायरस से दुनियाभर में 4,03,000 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 70 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में है। पूर्वी एशिया के बाद, यूरोप इस वायरस का केंद्र बनकर उभरा, लेकिन अब अमेरिका ने उसकी जगह ले ली है। 
डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने जेनेवा में आयोजित एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि हालांकि, यूरोप में स्थिति सुधर रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में से नौ दिनों में हर रोज एक लाख मामले सामने आए हैं। कल 1,36,000 मामले सामने आए, जो एक दिन में सामने आई संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है। 
डब्लूएचओ प्रमुख ने कहा कि इन मामलों में से 75 फीसदी मामले 10 देशों में सामने आए, जिनमें से अधिकतर अमेरिका और दक्षिण एशिया में रिपोर्ट किए गए। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में अधिकांश लोग अभी भी संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हैं।
टेड्रोस ने कहा कि इस महामारी को सामने आए छह महीने से अधिक का समय हो गया है। यह किसी भी देश के लिए महामारी रोकने के उपायों में कमी करने का समय नहीं है। 25 मई को अमेरिका में हुई जॉर्ज फ्लॉयह की हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर डब्लूएचओ प्रमुख ने कहा कि बड़े स्तर पर लोगों के इक_ा होने की वजह से वायरस की सक्रिय निगरानी की आवश्यक है, ताकि इसके प्रसार पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ पूरी तरह से समानता और नस्लवाद के खिलाफ वैश्विक आंदोलन का समर्थन करता है। हम सभी प्रकार के भेदभाव को अस्वीकार करते हैं। हम दुनियाभर में विरोध कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित रूप से ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
डब्लूएचओ प्रमुख ने बताया कि संगठन ने 50 लाख पीपीई किटों को 110 देशों में भेजा है। बता दें कि, वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने एक अरब 29 करोड़ पीपीई किट को 126 देशों में भेजने का लक्ष्य रखा है।

हाईकोर्ट से बीएमसी को लगा झटका, कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई को बताया दुर्भावनापूर्ण
कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक : लंबित प्रकरण समय सीमा में निपटाने दिए निर्देश
भिलाई में अपोलो बीएसआर शुरू करने वाले डॉ खंडूजा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला
स्थापना दिवस पर एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन की बड़ी घोषणा, हर माह की 25 तारीख को होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन
कोरोना का कहर जारी: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए केस, सक्रिय मामले 31 हजार से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल सीएम बघेल ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र लिख कहा जीएसडीपी के 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा को सभी शर्तो से मुक्त करें
Next Article देर रात तक सामने आए 104 नए मामले: प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 858

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?