ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डब्ल्यूएचओ बार-बार दिखा रहा गलत नक्शा, भारत ने तीसरी बार दी चेतावनी-फौरन सुधारें गलती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

डब्ल्यूएचओ बार-बार दिखा रहा गलत नक्शा, भारत ने तीसरी बार दी चेतावनी-फौरन सुधारें गलती

By @dmin
Published: January 14, 2021
Share
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानचित्रों में भारत की सीमाओं को बार-बार गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। भारत ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए तीसरी बार वैश्विक संस्था को चेतावनी दी है। भारत ने डब्ल्यूएचओ के चीफ टेड्रोस एडहानॉम को पत्र लिखकर गलती सुधारने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पत्र में बेहद सख्त लहजे में कहा है कि गलत नक्शे को फौरन सुधार लिया जाए। भारत की तरफ से इस मुद्दे पर पिछले एक महीने में डब्ल्यूएचओ को तीसरी बार यह पत्र लिखा गया है। इससे पहले, दिसंबर में दो बार डब्ल्यूएचओ चीफ को पत्र लिखा जा चुका है। पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि इंद्र मणि पांडेय ने डब्ल्यूएचओ चीफ को इस बारे में जानकारी दी।
भारत ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के पोर्टल्स पर मौजूद वीडियो और मैप्स में उसकी सीमाओं को ठीक से नहीं दर्शाया जा रहा।आठ जनवरी को डब्ल्यूएचओ चीफ को लिखी चि_ी में ने लिखा, ‘Óमैं डब्ल्यूएचओ के अलग-अलग वेब पोर्टल्स पर नक्शों में भारत की सीमाओं को गलत ढंग से दर्शाए जाने पर बेहद नाराजगी जाहिर करता हूं। इस मामले में मैं डब्ल्यूएचओ को भेजे गए हमारे पिछले संदेशों की भी याद दिलाना चाहूंगा, जिनमें हमने इन्हीं गलतियों की बात की थी। मैं आपसे इस मामले में तुरंत दखल देखकर भारत की सीमाओं को गलत ढंग से प्रदर्शित करना बंद करवाने की गुजारिश करता हूं। कृपया सही मानचित्रों का प्रयोग करें।

क्या गलत है डब्ल्यूएचओ के नक्शा में 
डब्ल्यूएचओ के नक्शों में जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख को बाकी भारत से अलग शेड में दिखाया गया है। इसके अलावा 5,168 वर्ग किलोमीटर में फैली शक्सगाम घाटी, जिसे पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से चीन के हवाले कर दिया था, उसे चीन का हिस्सा दिखाया गया है। 1954 में चीन ने जिस अक्साई चिन क्षेत्र पर कब्जा किया, उसे नीली स्ट्रिप्स में दिखाया गया है। डब्ल्यूएचओ ऐसे ही रंग में चीनी क्षेत्र को दर्शाता है।

चीन से डब्ल्यूएचओ की सांठ-गांठ के लगते रहे हैं आरोप
भारतीय कानून के तहत देश का गलत नक्शा छापना अपराध है। इसके लिए छह महीने की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 ट्रैकर जिसे दुनियाभर में खूब इस्तेमाल किया जाता है, उसमें गलत नक्शे का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ और चीन के बीच सांठ-गांठ के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उसकी तरफ से भारत के नक्शे को गलत दिखाना भी संदेह के घेरे में है।

अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, व्यापार-सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा तय
Big news : एनएच-53 पर मवेशियों के झुंड पर चढ़ी यात्री बस, 17 की मौत, बस छोड़कर चालक फरार
जिले में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी…. 2000 सिलेण्डर की क्षमता के रिफिलिंग स्टेशन में शुरू होगा प्रोडक्शन…. जरूरतमंद गरीबों को देंगे नि:शुल्क सिलेण्डर
सीएम साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प
Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं
Next Article चंडीगढ़ से हिसार हेली टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर, देने होंगे 1755 रुपये चंडीगढ़ से हिसार हेली टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर, देने होंगे 1755 रुपये

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?