ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डब्ल्यूएचओ का दावा: भारत में लंबे समय तक रह सकता है कोरोना, संक्रमण के साथ रहना सीखना होगा लोगों को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

डब्ल्यूएचओ का दावा: भारत में लंबे समय तक रह सकता है कोरोना, संक्रमण के साथ रहना सीखना होगा लोगों को

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
WHO claim: Corona can live in India for a long time
WHO claim: Corona can live in India for a long time
SHARE

वर्ल्ड डेस्क (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामले भले कम हो रहे हों लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन के ताजा बयान ने चिंता बढ़ा दी है। स्वामीनाथन ने कहा है कि भारत में कोविड-19 एक तरह से महामारी के स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां निम्न या मध्यम स्तर का संक्रमण जारी है।

स्वामीनाथन ने बताया कि स्थानिक अवस्था तब होती है जब कोई आबादी वायरस के साथ रहना सीखती है। यह महामारी के चरण से बिल्कुल अलग है, जहां वायरस आबादी पर हावी हो जाता है। इसका मतलब यह है कि भारत को अभी कोरोना से छुटकारा पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

स्वामीनाथन ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम शायद एक तरह से स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां निम्न स्तर का संचरण या मध्यम स्तर का संचरण जारी है, हालांकि हम उस प्रकार की जबरदस्त वृद्धि और हालात नहीं देख रहे हैं जैसे हमने कुछ महीने पहले देखे थे। स्वामीनाथन से जब पूछा गया कि भारत में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है तो उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न हिस्सों में जनसंख्या की विविधता और प्रतिरक्षा की स्थिति के कारण यह हो रहा है। यह बहुत संभव है कि यह उतार-चढ़ाव की स्थिति इसी तरह जारी रह सकती है। 

स्वामीनाथन ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2022 के अंत तक हम उस स्थिति में होंगे कि हम 70  फीसदी तक टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे और फिर देश में हालात वापस सामान्य हो सकते हैं। बच्चों में कोरोना के प्रसार पर स्वामीनाथन ने कहा कि माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सीरो सर्वेक्षण को देखें और हमने अन्य देशों से जो सीखा है, उससे पता चलता है कि यह संभव है कि बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, अधिकतर बच्चों को सौभाग्य से बहुत हल्की बीमारी होती है। वहीं कोवाक्सिन को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर स्वामीनाथन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डब्ल्यूएचओ का तकनीकी समूह कोवाक्सिन को उसके अधिकृत टीकों में शामिल करने की मंजूरी देने के लिए संतुष्ट होगा और सितंबर के मध्य तक हमें परिणाम मिल सकता है।

धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, भेंट-मुलाकात में पीड़ित किसान ने सीएम से की शिकायत.. दूसरे दिन मिली राशि
गरूड़ एप में एंट्री पूरी करने पर बीएलओं को मिलेंगे पांच सौ रूपए
बाल-बाल बचे: अब पटरी से उतरी वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
वित्त मंत्री चौधरी के उत्कृष्ट नीतियों के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत: रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tejas Express delayed for the first time in two years…. IRCTC gave refund to 1574 passengers दो साल में पहली बार लेट हुई तेजस एक्सप्रेस…. आईआरसीटीसी ने 1574 यात्रियों को दिया रिफंड… जाने कितने यात्रियों को मिला रिफंड
Next Article Shri Ram Janmotsav Samiti pays tribute to former UP CM Kalyan Singh श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि: प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा, कल्याण सिंह ने देश में एक नया अध्याय लिखा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?