ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किन लोगों को नहीं लगवानी चाहिए कोविशील्ड वैक्सीन? भारत बायोटेक के बाद अब सीरम ने भी किया आगाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किन लोगों को नहीं लगवानी चाहिए कोविशील्ड वैक्सीन? भारत बायोटेक के बाद अब सीरम ने भी किया आगाह

By @dmin
Published: January 19, 2021
Share
सरकार का फैसला: ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें भारत में होंगी इस्तेमाल, राज्यों को मिलेगी राहत
सरकार का फैसला: ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें भारत में होंगी इस्तेमाल, राज्यों को मिलेगी राहत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में टीकाकरण के रूप में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग तेज हो चुकी है। कोरोना टीकाकरण के दौरान सामने आ रहीं साइड इफेक्ट की घटनाओं को देखते हुए भारत बायोटेक के बाद अब सीरम इंस्टीट्यूट ने भी एक फैक्टशीट जारी कर लोगों को आगाह किया है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड किन-किन को नहीं लगवानी चाहिए, इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक फैक्टशीट जारी किया है और कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के किसी भी घटक से किसी तरह की एलर्जी है, उन्हें सलाह दी जाती है कि ये टीका न लगवाएं।

वैक्सीन लाभार्थियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के फैक्टशीट के मुताबिक, अगर कोई शख्स को इस टीके की पिछली खुराक के बाद गंभीर एलर्जी का शिकार हुआ है या उसकी बॉडी में वैक्सीन के बाद कोई साइड इफेक्ट दिखा है तो ऐसे लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। कोविशील्ड वैक्सीन में क्या-क्या अवयव हैं, उसे सीरम इंस्टीट्यूट ने सार्वजनिक किया है। सीरम ने बताया है कि कोविशिल्ड वैक्सीन में एल-हिस्टिडाइन, एल-हिस्टिडाइन हाइड्रोक्लोराइड मोनोहाइड्रेट, मैग्नीशियम क्लोराइड हेक्साहाइड्रेट, पॉलिसोरबेट 80, इथेनॉल, सुक्रोज, सोडियम क्लोराइड, डायोडियम एडिटेट डाइहाइड्रेट (ईडीटीए), इंजेक्शन के लिए पानी की मात्रा है।
कोविशील्ड निर्माता कंपनी ने बताया कि वैक्सीन लाभार्थी को खुराक लेने से पहले अपने हेल्थ केयर प्रोवाडर को अपने मेडिकल कंडिशन के बारे में बताना चाहिए। कंपनी ने ऐसे लोगों को टीका नहीं लगवाने की सलाह दी है, जिन्हें कुछ समय से एलर्जी, बुखार, ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत रही हो, साथ ही जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है या दवाई ले रहे हैं या फिर जिसका प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर हो सकता है।
सीरम की ओर से जारी फैक्टशीट में बताया गया है कि प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक नहीं लेनी है। साथ ही जो प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करना चाहती है, उस महिला को भी इसकी खुराक नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा, अगर कोई शख्स किसी अन्य बीमारी की दवा ले रहा है, काफी समय से बुखार से पीडि़त है या उसे खून संबंधी कोई बीमारी है, तो ऐसे लोगों को भी कोविशील्ड की वैक्सीन नहीं लगवानी है।

प्वाइंटर में जानें किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए कोविशील्ड

  • अगर किसी को दवा, खाने के चीज या किसी दूसरी वजह से कोई एलर्जी हुई है, तो कोविशील्ड बिल्कुल न लगाएं।
  • बुखार और ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत में भी न लगवाएं कोविशील्ड का टीका।
  • अगर कोविशील्ड की पहली खुराक के बाद कोई एलर्जी हुई हो तो उन्हें दूसरी खुराक नहीं लेनी है।
  • अगर कोई महिला प्रेग्नेंट हैं या फिर बच्चा प्लान करने की तैयारी कर रही हैं, तो उन्हें टीका नहीं लगवाना चाहिए।
  • स्तनपान करा रही महिला को भी टीका से बचने की सलाह दी गई है।
  • अगर किसी शख्स को कोरोना का कोई और टीका लग चुका है तो उसे कोविशील्ड लगवाने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को शाम पांच बजे तक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ कुल 3,81,305 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था और टीकाकरण के बाद 580 साइड इफेक्ट के मामले सामने आए हैं। बता दें कि भारत बायोटेक ने भी सोमवार को फैक्टशीट जारी किया था और संबंधित लोगों को वैक्सीन नहीं लेने की सलाह दी थी।

ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
गांदरबल में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, तीन जवान घायल
उपलब्धि: छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन
छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के रिसॉर्ट में कक्ष बुकिंग पर मिल रहा है आकर्षक छूट… ऑनलाईन कर सकते है बुक
नरवा विकास: कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत, लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi was also thrilled by India's victory भारत की जीत से पीएम मोदी भी गदगद, विराट ने भी जताई खुशी, लगा बधाइयों का तांता
Next Article नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?