ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठान खुला तो कौशल्या की किस्मत भी खुल गई…. वर्मी खाद उत्पादन, केंचुआ और मुर्गी-पालन से परिवार की माली हालत सुधरी गोबर बेचकर पति की भी हो रही है अच्छी कमाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

गौठान खुला तो कौशल्या की किस्मत भी खुल गई…. वर्मी खाद उत्पादन, केंचुआ और मुर्गी-पालन से परिवार की माली हालत सुधरी गोबर बेचकर पति की भी हो रही है अच्छी कमाई

By @dmin
Published: June 18, 2021
Share
When Gauthan opened, Kaushalya's luck also opened
When Gauthan opened, Kaushalya's luck also opened
SHARE

रायपुर। कौशल्या बाई कंवर ने चार बकरी खरीदी थी। चारों ने अब बच्चे भी दे दिए हैं। सोच रही थी कि क्यों न और बकरी खरीद ले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी तमन्ना सुनी तो कलेक्टर से कहा कि कौशल्या को इसके लिए भी शासन की योजना का लाभ जरूर दिलवाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यक्रम के दौरान ही कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कौशल्या बाई कंवर को 6 बकरी खरीदने के लिए 49 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।
अभी कुछ साल पहले तक कौशल्या बाई कंवर के परिवार की जैसी माली हालत थी, उसमें बकरी खरीदना भी बड़े सपने जैसा था। पति चरवाहे का काम करते हैं। सुराजी गांव योजना शुरु होने के बाद जब गांव में गौठान खुल गया तो परिवार की किस्मत भी खुल गई। कौशल्या वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में जुट गई। खाद से 1 लाख 53 हजार की आमदनी उनके समूह को हुई। फिर मुर्गी-पालन शुरु किया। अंडे का उत्पादन भी करती है। इन दोनों उद्यमों से भी अच्छी-खासी कमाई हो रही है। खान-पान पहनावा-ओढ़ावा अब सब बदल गया है। अब वे दूसरों की भी मदद करने में सक्षम हो चुकी है। बड़ा लड़का आईटीआई कर रहा है। परिवार खुशहाल है।
कोरबा जिले की निवासी कौशल्या आज जिले के विकास-कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपनी सफलता की कहानी सुनाई। कौशल्या अपने साथ अपनी मुर्गियों के अंडे लाना भी नहीं भूली थीं और कैमरे पर मुख्यमंत्री को अपनी सफलता के इस सबूत को दिखाते हुए उनका चेहरा दमक रहा है। कौशल्या ने बताया कि आज न सिर्फ वे कमा रही हैं, बल्कि उनके पति ने सिर्फ गोबर इकट्ठा करके ही 9 हजार 400 रुपया कमा लिया है।
कौशल्या कंवर ने बताया कि उनके समूह का नाम हरे कृष्ण स्व-सहायता समूह है। उनके समूह ने 1 लाख 90 हजार रूपए केंचुआ खाद की बिक्री की है। अण्डा उत्पादन से 15 हजार रूपए, केंचुआ के बिक्री से 24 हजार रूपए और 12 हजार रूपए की आय गमला बेचने से हुई है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना और गौठानों में आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर उनके समूह को अच्छी आमदनी हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती कौशल्या कंवर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सही मायने में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने जो अपना अनुभव बताया है जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह बताया कि गांवों में ही कैसे रोजगार सृजित किया जा सकता है।

CG Breaking : दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने बदमाश को दबोचा… सकुशल मिली नाबालिग
बड़ा फैसला: कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से तीसरे देश के लोग नहीं आ सकेंगे भारत, नेपाल ने लिया निर्णय
राष्ट्रपति कोविन्द से राज्यपाल सुश्री उइके ने की सौजन्य भेंट : कोरोना काल में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
यूनियन बैंक में सेंधमारी: तिजोरी का ताला तोडऩे की कोशिश नाकाम
बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार 390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले चार गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से पकड़ा गया वैक्सीन देने वाला
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, 1.29 प्रतिशत पर पहुंचा…. मौतों का आंकड़ा भी सिमटा… रिकवरी दर 98 प्रतिशत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?