ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपने कितनी तरह के सेब खाए हैं? यहां जानें इस हर दिल अजीज फल की 8 वरायटीज के बारे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आपने कितनी तरह के सेब खाए हैं? यहां जानें इस हर दिल अजीज फल की 8 वरायटीज के बारे में

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
SHARE

सबसे अधिक सेहतमंद फलों की जब भी बात आती है तो सेब का नाम पहली पंक्ति में होता है। तभी तो स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर दिन एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। हममें से ज्यादातर लोग सेब की 3 से 4 वरायटीज के बारे में ही जानते हैं। लेकिन दुनियाभर में मुख्य रूप से 8 प्रकार के सेब सबसे अधिक खाए जाते हैं। जबकि दुनिया में साढ़े सात हजार से अधिक किस्म के सेब पाए जाते हैं। इनके रंग अलग होने के साथ ही गुणों में भी हल्का अंतर होता है लेकिन ये सभी स्वास्थ्य के लिए अमृत समान होते हैं…

Contents
  • क्लासिक रेड सेब
  • मैकिन्टोश ऐपल
  • फूजी ऐपल
  • ग्रीन ऐपल
  • पीला सेब
  • हनीक्रिस्प ऐपल
  • बाल्डविन ऐपल
  • गाला ऐपल

क्लासिक रेड सेब

कश्मीरी सेब लगभग पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। इन सेब को इनकी खूबसूरत रंगत के आधार पर क्लासिक रेड कैटिगरी में रखा गया है। ये सेब खाने में बहुत अधिक रसीले होते हैं।

मैकिन्टोश ऐपल

मैंकिटोश ऐपल गहरा गुलाबी शेड लिए हुए सुर्ख लाल सेब होता है। यह सेब अपने गूदे के कारण एक अलग पहचान रखता है। क्योंकि इसका गूदा बहुत मुलायम और दानेदार होता है। यही वजह है कि इसका उपयोग कैंडी, जैम और जेली जैसी चीजें बनाने में अधिक किया जाता है।

फूजी ऐपल

फूजी ऐपल लाल-पीला और गुलाबी रंग के मिक्स शेड के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखने वाला सेब होता है। इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। खास बात यह है कि जितना दिखने में आकर्षक होता है, यह सेब खाने में भी उतना ही क्रंची होता है।

ग्रीन ऐपल

क्लासिक रेड के बाद सबसे अधिक पसंद किया जानेवाला सेब है हरा सेब इसको ग्रेनी स्मिथ के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर ऐपल जूस बनाने में इसी सेब का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह अन्य सेब की तुलना में बहुत अधिक रसीला होता है।

पीला सेब

जैसा कि ना से ही साफ है कि इस सेब का छिलका पीला होता है और इसकी रंगत कहीं-कही से सुनहरी होती है। इस कारण इसे गोल्डन ऐपल और येलो ऐपल के नाम से भी जाना जाता है। इस सेब का उपयोग मुख्य रूप से ऐपल ड्रिंक्स और वेब्रेज बनाने में किया जाता है।

हनीक्रिस्प ऐपल

हनी क्रिस्प ऐपल बाहर से हल्का हरा होता और इस पर लाल सुर्खी होती है (यानी इसके छिलके का बेस हल्के हरे रंग का और ऊपर से सुर्ख लाल रंग के शेड्स होते हैं।) इस सेब का स्वाद खाने में शहद जैसी मिठास लिए हुए होता है। साथ ही यह बहुत क्रिस्पी भी होता है। आमतौर पर इस सेब का उपयोग फ्रूट सैलेड बनाने में किया जाता है।

बाल्डविन ऐपल

बाल्डविन सेब चटख लाल रंग का होता है और अन्य किस्म के सेबों की तुलना में दिखने में अधिक आकर्षक भी होता है। इस सेब की फसल सर्दियों के मौसम में अधिक होती है, इस कारण इसे विंटर ऐपल भी कहा जाता है।
इस सेब को रेड डिलिशियस ऐपल के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन सेब की अन्य किस्मों की अपेक्षा यह फल मार्केट में कम उपलब्ध होता है। स्वाद में यह रसीला और क्रंची होता है।

गाला ऐपल

गाला का अर्थ होता है, जिसमें बहुत सारी चीजों का संगम हो। अगर सेब के बारे में इस शब्द का उपयोग किया जाता है तो इसका अर्थ है कि अलग-अलग तरह के सभी सेबों की खूबियां अपने आप में समेटे हुए, सभी खूबियों से भरपूर सेब।
गाला सेब अन्य प्रकार के सेबों की तुलना में काफी बड़े होते हैं। इस सेब की खास बात यह होती है कि इसका छिलका सेब के अंदरूनी हिस्से की तुलना में अधिक मीठा होता है। यही कारण है कि इसको छिलके सहित खाया जाता है।
गाला ऐपल बाहर से दिखने में फूजी ऐपल की तरह ही होता है लेकिन आकार में उससे बड़ा होता है। तो अब आप जान चुके हैं कि सेब की सबसे अधिक पसंद की जानेवाली प्रजातियों की खूबियां क्या हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत और मूड के हिसाब से सेब के स्वाद का लुत्फ उठाएं।

नहीं रहे बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
‘निर्मल’ हाथों में भिलाई-चरोदा, कृष्णा की बंसी पर चलेगा सदन
छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, अकेला पाकर महिला से की जबरदस्ती… सभी आरोपी फरार
दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद
कलौंजी से मिलेगी निखरी-निखरी त्वचा, बस ऐसे करें इस्तेमाल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डायपर से हो रहे बच्चे को रैशेज तो घर पर ऐसे बनाएं रैशेज क्रीम
Next Article राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?