ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है ट्यूबरकुलोसिस? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या है ट्यूबरकुलोसिस? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज….

By Sonu Sahu
Published: February 9, 2023
Share
SHARE

ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी एक गंभीर रोग है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। साल 2022 की विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण टीबी का इलाज बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ और इस वजह से सालों से लगातार घट रहे टीबी के मामलों में वृद्धि आ गई। भले ही यह एक पुराना रोग है, लेकिन कई लोगों को इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। आइए आज इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

Contents
  • अधूरी जानकारी रोग को बना सकती है अधिक गंभीर
  • ट्यूबरकुलोसिस होने के कारण
  • ट्यूबरकुलोसिस के लक्षण
  • ट्यूबरकुलोसिस का इलाज
  • ट्यूबरकुलोसिस से बचाव के उपाय

अधूरी जानकारी रोग को बना सकती है अधिक गंभीर

ट्यूबरकुलोसिस एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह भारत में हर एक लाख में से 210 लोगों को प्रभावित करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्यूबरकुलोसिस में सबसे ज्यादा फेफड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह हड्डियों और मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर के किसी भी अंग में फैल सकता है। इस रोग का अधूरा इलाज बैक्टीरिया को अधिक घातक और इलाज के लिए कठिन बना देता है।

ट्यूबरकुलोसिस होने के कारण

ट्यूबरकुलोसिस होने का मुख्य कारण माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के संपर्क में आना है। अगर आप इस रोग से संक्रमित व्यक्ति के साथ बहुत देर तक रहते हैं तो आपके इससे प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान करते हैं या अस्पताल में काम करते हैं तो आपको यह रोग होने का खतरा अधिक है।

ट्यूबरकुलोसिस के लक्षण

सीने में दर्द, तीन हफ्ते से अधिक समय तक खांसी होना, खून वाली खांसी और बुखार इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसके अतिरिक्त, सांस लेने में तकलीफ, शाम के समय बुखार चढऩा, भूख में कमी, तेजी से वजन घटना और थकान महसूस करना भी इस रोग के लक्षणों में शामिल समस्याएं हैं। इस रोग से शरीर के सभी अंगों का कामकाज भी काफी प्रभावित होता है।

ट्यूबरकुलोसिस का इलाज

ट्यूबरकुलोसिस का इलाज काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार से पीडि़त हैं। अगर इस रोग की शुरूआत है तो इसके बैक्टीरिया को दवा से मारा जा सकता है ताकि यह सक्रिय न रहे। आमतौर पर इसकी दवा का कोर्स नौ महीने तक रहता है। ध्यान रखें कि इलाज को नजरअंदाज करने या अधूरा छोडऩे पर ट्यूबरकुलोसिस मृत्यु का कारण बन सकता है।

ट्यूबरकुलोसिस से बचाव के उपाय

वैसे तो ट्यूबरकुलोसिस का इलाज संभव है, लेकिन इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना सबसे अच्छा है। समय-समय पर अच्छे से हाथ धोना, वैक्सीनेशन करवाना और मरीजों के संपर्क में आने से बचना इसके कुछ निवारक उपाय हैं। अगर आप ट्यूबरकुलोसिस से पीडि़त हैं तो किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने पर मुंह पर मास्क लगाकर रखें और खांसते या छींकते समय रूमाल का इस्तेमाल करें।

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही, प्रदेश भर में अभी 88 सक्रिय मामले
कुरूद और खम्हारिया की पानी टंकी भी चालू… 40 हजार घर में लगा नया नल कनेक्शन…. घर-घर तक पहुंचने लगा शुद्ध पानी
CG Assembly Elections 2023 : पहले चरण के लिए 4515 सेवा मतदाताओं को जारी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, आठ बार चुने गए लोकसभा सदस्य
Bhilai : लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, ऋषिकेश से पकड़ाया शातिर ठग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र ने जमीन में बैठ कर लोगों से की भेंट मुलाकात, मनोकामना ज्योति कलश भवन का किया लोकार्पण
Next Article साइंस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में विधायक वोरा ने छात्रों को दी सौगात, 7 लाख के हाई मास्ट, 1 लाख छात्रवृत्ति, बनेंगे 20 अतिरिक्त कमरे साइंस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में विधायक वोरा ने छात्रों को दी सौगात, 7 लाख के हाई मास्ट, 1 लाख छात्रवृत्ति, बनेंगे 20 अतिरिक्त कमरे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?