ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार

By Sonu Sahu
Published: November 23, 2022
Share
SHARE

टेनिस एल्बो कोहनी में होने वाले दर्द का एक प्रकार है। यह एक दर्दनाक स्थिति होती है जो कोहनी के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण विकसित हो सकती है। यह रोग सबसे अधिक टेनिस खेलने वाले खिलाडिय़ों में होता है और इसी वजह से इसका नाम टेनिस एल्बो रखा गया है। टेनिस एल्बो दर्दनाक स्थिति है। जब कोहनी के बाहर के टेंडन यानी मांसपेशी को एक हड्डी से जोड़ से जोडऩे वाले ऊतक, पर या कोहनी के पास ऊपरी बांह की तरफ चोट लगने के कारण दर्द की स्थिति बनती है, तो इसे डॉक्टरी भाषा में टेनिस एल्बो या लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस कहा जाता है। रैकेट का उपयोग करने वाले, गोल्फ खेलने वाले और टेनिस खेलने वालों में यह समस्या आम है। कहा जाता है कि यह चोट उन लोगों में आम है, जो बहुत अधिक टेनिस या अन्य रैकेट खेल खेलते हैं, इसलिए इसका नाम टेनिस एल्बो है।

Contents
  • टेनिस एल्बो होने का कारण
  • टेनिस एल्बो के लक्षण
  • टेनिस एल्बो का उपचार

टेनिस एल्बो होने का कारण

जो लोग रैकेट खेलते हैं, उन्हें कोहनी के बाहर के टेंडन को चोट लगने की सबसे अधिक संभावना होती है।
कोहनी का या मांसपेशियों का बार-बार उपयोग करते रहने पर टेंडन में छोटे छोटे टिअर्स बन जाने पर भी इसकी समस्या हो सकती है

कोई भी ऐसी गतिविधि जिसमें बार-बार कलाई को घुमाना शामिल है, टेनिस एल्बो का कारण हो सकता है।
जैसे कि पेंटर, प्लंबर, श्रमिक, रसोइया और कसाई के कार्य।
यह स्थिति कंप्यूटर की-बोर्ड पर बार-बार टाइप करने और माउस के प्रयोग के कारण भी हो सकती है।

टेनिस एल्बो के लक्षण

कलाई का इस्तेमाल करते समय दर्द का अनुभव होना।
किसी से हांथ मिलाते समय दर्द होना।
किसी भी वस्तु को उठाने पर कमजोर पकड़ का होना।
कोई सामान उठाने पर भी कलाई और कोहनी के बीच वाले हिस्से में दर्द होना।
हाथ को फैलाते समय दर्द महसूस होना।
कोहनी के आसपास की मांसपेशियों में अकडऩ का अनुभव भी हो सकता है।

टेनिस एल्बो का उपचार

फिजियोथेरेपी: टेनिस एल्बो के कारण होने वाले दर्द और इसके प्रभाव को कम करने के लिए फिजियोथेरेपी भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें हाथों के व्यायाम की सलाद दी जा सकती है।

दवाएं: दर्द और सूजन की स्थिति को कम करने के लिए डॉक्टर नॉन-स्टेरायडल एंटीइंफ्लेमेटरी दवाएं लिख सकता है, जिनका उपयोग मौखिक रूप से किया जा सकता है।

बर्फ से सिकाई: प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ लगााने से यह रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं जिससे दर्द में कमी महसूस होती है। दिन में कई बार 15 से 20 मिनट के लिए बर्फ का प्रयोग सिकाई के लिए किया जा सकता है।

मालिश: मालिश करने पर यह रक्त संचार और कोशिका की गतिविधि को बढ़ा सकती है, डीप-फ्रिक्शन मसाज फाइब्रोब्लास्ट गतिविधि को बढ़ा कर नए कोलेजन उत्पन्न करने का कार्य करती है। वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार कम से कम दस मिनट मसाज करने से दर्द कम हो सकता है साथ ही ताकत और गतिशीलता में वृद्धि हो सकती है।

आराम: टेनिस एल्बो के दर्द से बचने के लिए डॉक्टर आराम करने की सलाह दे सकते हैं। रोगी को हर 15 मिनट में 1 मिनट का ब्रेक और हर 20- से 30 मिनट के कार्य के बाद 5 मिनट का ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है। यह कमी लंबी अवधि के दर्द और अक्षमता को रोकने में मददगार हो सकता है।

भिलाई निगम की सामान्य सभा : डायरिया पर शुरू हुआ हंगामा तो महापौर ने कहा अंत में करेंगे चर्चा, दोपहर तक 10 प्रस्ताव पास
काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग में 5 की मौत, फ्लाइट्स पर रोक, फंसे भारतीयों को लगा झटका
100 करोड़ टीके: शशि थरूर ने मोदी सरकार को दिया क्रेडिट तो बिफरे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
साउथ एक्टर विक्रम हुए कोरोना संक्रमित, मैनेजर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी…
सेक्टर 8 का सबसे सुंदर और मनमोहक होगा मन्नम गार्डन, विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शुरू होगा सौंदर्यीकरण का काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: सहायक खाद्य अधिकारी सस्पेंड, बचत स्टॉक की जानकारी देने में की लापरवाही अब जारी हुआ निलंबन आदेश Big Breaking: सहायक खाद्य अधिकारी सस्पेंड, बचत स्टॉक की जानकारी देने में की लापरवाही अब जारी हुआ निलंबन आदेश
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू… प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?