ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ये क्या बोल गए भिलाई आए भाजपा के नेताजी,- पेट्रोल-डीजल के लिए लोग लगा रहे लम्बी लाइनें, कहां है महंगाई?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ये क्या बोल गए भिलाई आए भाजपा के नेताजी,- पेट्रोल-डीजल के लिए लोग लगा रहे लम्बी लाइनें, कहां है महंगाई?

By Mohan Rao
Published: August 29, 2023
Share
बृजेश बिचपुरिया और बिहार के भाजपा विधायक उमाकांत सिंह
SHARE

…फिर कहा,- यूपीए की विदेश और मुद्रा नीति पर चल रही है मोदी सरकार!

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में चुनाव से ऐन पहले प्रवासी विधायकों को यहां बुलाकर क्षेत्र का दौरा करने और क्षेत्र की रिपोर्ट देने को कहा है, लेकिन ये विधायक राजनीतिक रूप से इतने अपरिपक्व हैं कि सवालों के जवाब देने में भी हड़बड़ा रहे हैं। इसी हड़बड़ाहट में वे ऊल-जुलूल बातें भी कह रहे हैं। प्रियदर्शिनी परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में चम्पारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत सिंह कुछ ऐसी ही नजीर पेश कर गए। सवालों को सुनकर कभी झुंझलाते तो कभी हड़बड़ाते विधायक उमाकांत सिंह यह कहने से नहीं चूके कि देश में कहीं कोई महंगाई नहीं है। महंगाई नाम का शिगूफा सिर्फ पत्रकारों की देन है। इसके उदाहरण के रूप में उन्होंने यह भी कह दिया कि पेट्रोल पम्पों में लगी लम्बी कतारें बताती है कि पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं है। देश में सब अच्छा चल रहा है, जनता आराम से रह रही है।

श्रीकंचनपथ अखबार के सहयोगी संस्थान केपी न्यूज के तेज-तर्रार सवालों पर पसीना-पसीने हुए विधायक उमाकांत सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार की विदेश व मौद्रिक नीति को किनारे लगाते हुए यहां तक कह दिया कि पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने जो विदेश और मुद्रा नीति बनाई थी, वर्तमान में मोदी सरकार उसी पर चल रही है। दरअसल, उनके महंगाई को लेकर सवाल किया गया था। पहले तो उन्होंने किसी तरह की महंगाई को ही सिरे से नकार दिया, लेकिन जब कई बार और घूमा फिराकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने एक तरह से बढ़ी हुई महंगाई के लिए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को दोषी ठहरा दिया, क्योंकि उसी की कथित नीतियों पर मोदी सरकार चल रही है।

उन्होंने साफ तौर पर पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया- कहां है महंगाई…? पेट्रोल पम्पों पर लोग वाहन लेकर कतारों में खड़े हैं। जनता पैसे कमा रही है और खर्च भी कर रही है। देश में सब कुछ अच्छा चल रहा है। जनता आराम से रह रही है। वह नहीं कह रही कि पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडर महंगा है। विधायक उमाकांत सिंह शायद भूल गए कि वे विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ आए हैं। झोंक-झोंक में वे यह कहने से भी नहीं चूके कि जनता एक बार फिर से मोदी को देखना चाहती है। उज्जवला योजना को केन्द्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताने वाले प्रवासी विधायक के पास इस बात का जवाब नहीं था कि गरीब परिवार आखिर महंगा सिलेंडर कैसे भरवाएगा?

विधायक उमाकांत सिंह का ध्यान जब प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नारे अबकी बार 75 पार की ओर दिलाया गया तो उनका कहना था कि आने वाले दिनों में जनता यह बता देगी कि कांग्रेस 75 के पार है या 45 के भीतर। संविदा कर्मियों के नियमितिकरण संबंधी एक अन्य सवाल से पल्ला झाड़ते हुए प्रवासी विधायक का कहना था कि यह स्थानीय मुद्दा है और इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। यदि भाजपा की सरकार आती है तो इस पर विचार किया जाएगा। यह पूछे जाने पर मध्यप्रदेश में तो भाजपा की ही सरकार है, वहां संविदा कर्मियों का नियमितिकरण क्यों नहीं किया गया, विधायक सिंह ने कहा कि यह हम कैसे बता सकते हैं। बड़े-बड़े नेता हैं, वे ही फैसला करेंगे। हम तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने इस सवाल का जवाब भी नहीं दिया कि यदि जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाना चाहती है तो पिछली बार 15 साल की सत्ता वाली पार्टी को नकार क्यों दिया? उनका कहना था कि लोगों ने गंगाजल लेकर 36 योजनाओं के लिए संकल्प लिया था, आज यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कितनी योजनाओं का संकल्प पूरा किया। विधायक सिंह का कहना था कि हमने 15 साल तक काम किया, लेकिन जनता उनके (कांग्रेस के) लुभावने वायदों में आ गई। उन्होंने लम्बा-चौड़ा घोषणा-पत्र दिया था। लेकिन आज जनता अफसोस कर रही है, उसे अहसास हो रहा है कि भाजपा को छोड़कर हमने गलती कर दी। इस बार जनता ने पूरा मन बना रखा है कि छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए
कोरोना महामारी के बीच बीएम शाह अस्पताल की पहल: 100 रुपए किया ओपीडी शुल्क
माइक्रो आर्ट का मास्टरपीस : भिलाई के अंकुश ने बनाई पीएम मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा, सीएम साय को भेंट
सूर्या की पत्नी ज्योतिका भी जीत चुकी हैं नेशनल अवार्ड, फिल्मी है लव स्टोरी…
CG News : कोरबा में सिलेण्डर ब्लास्ट, अचानक रिसाव हुआ और धमाके के साथ लगी आग  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय खेल दिवस: वेदांता एल्यूमिनियम ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने अपने आयोजित कीं स्पर्धाएं राष्ट्रीय खेल दिवस: वेदांता एल्यूमिनियम ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने अपने आयोजित कीं स्पर्धाएं
Next Article स्टील फैक्ट्री में सेंधमारी : आधी रात घुसे बदमाशों ने की लाखों की चोरी, चौकीदार को भनक तक नहीं लगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?