ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर एम्स में वेलकम पार्टी : तीन दिन बजता रहा तेज डीजे… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंची बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर एम्स में वेलकम पार्टी : तीन दिन बजता रहा तेज डीजे… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंची बात

By Mohan Rao
Published: November 5, 2022
Share
रायपुर एम्स में पार्टी का नजारा
SHARE

रायपुर। एम्स रायपुर में ओरायना फेस्ट वेलकम पार्टी के नाम पर तीन दिनों तक बड़ा आयोजन किया गया। इस दौरान सेलीब्रिटीज को बुलाकर देर रात तक तेज डीजे व बड़े ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ जमकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया गया। राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थान में इस प्रकार के आयोजन पर अब सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एम्स रायपुर में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बुलवाया गया। यहां पर रात 1 बजे तक तेज आवाज में ध्वनि यंत्रो, डीजे बजाकर नियमों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि एम्स परिसर में नियमों के विरुद्ध वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। यहां बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण 3 दिन तक आसपास के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। साथ ही एम्स में भर्ती मरीजों की क्या स्थिति हुई होगी इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

समिति ने अपनी पत्र के साथ केंद्रीय मंत्री को वीडियो तथा तस्वीरें भी उपलब्ध कराई है। समिति ने कहा है कि एम्स प्रबंध का कार्य मनोरंजन कराना नहीं है। मरीजों को कष्ट देने वाला यह कृत्य एम्स प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। वेलकम पार्टी के नाम से ओरायना फेस्ट की अनुमति देने वाले एम्स के प्रशासनिक अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। समिति ने केन्द्रीय मंत्री के साथ ही कलेक्टर और एसपी रायपुर से ओरायना फेस्ट की अनुमति देने वाले प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर कराने की मांग भी की है। केन्द्रीय मंत्री को शिकायत करने वालों में विश्वजीत मित्रा, हरजीत जुनेजा, अधिवक्ता ब्यास मुनि देवेदी, मनजीत कौर बल, उमा प्रकाश ओझा, रियाज अंबर, अजय खंडेलवाल, संदीप कुमार, विनय शील,  जीवेश चौबे, शरद शुक्ला, नोमान अकरम हमीद, हेमंत बैद, अमिताब दीक्षित आदि शामिल हैं।

Gustakhi Maaf: हथेली की रेखाओं में मंदिर का अक्स
चेतावनी: पटवारियों की हड़ताल को लेकर एक्शन मूड में सरकार, नोटिस जारी कर काम पर लौटने को कहा
स्वामी आत्मानंद विद्यालय तीतुरडीह पहुंची दुर्ग पुलिस, स्कूली बच्चों को दी सड़क व साइबर सुरक्षा की जानकारी
कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
छत्तीसगढ़ में थोक किराना व्यापारी से लूट, वसूली से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्यूशन टीचर का पिता बच्चियों से करता था छेड़छाड़, शिकायत पहुंची तो अधेड़ हुआ गिरफ्तार
Next Article पोते ने किया अपनी ही 82 साल की दादी पर चाकू से जानलेवा हमला, वृद्धा को तड़पते हुए छोड़कर गांव से भागा पोता पोते ने किया अपनी ही 82 साल की दादी पर चाकू से जानलेवा हमला, वृद्धा को तड़पते हुए छोड़कर गांव से भागा पोता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?