ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर वेबिनार का आयोजन…. अधिकारियों ने बताया टीकाकरण के दूसरे चरण में बुजुर्ग दिखा रहे उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर वेबिनार का आयोजन…. अधिकारियों ने बताया टीकाकरण के दूसरे चरण में बुजुर्ग दिखा रहे उत्साह

By @dmin
Published: March 4, 2021
Share
Webinar organized on Kovid-19 vaccination campaign…. Officials told
Webinar organized on Kovid-19 vaccination campaign…. Officials told
SHARE

रायपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया । इस वेबिनार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फील्ड अधिकारियों के अलावा नेहरू युवा केन्द्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, लोक कलाकार और छात्र-छात्राएं इस वेबिनार में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ टीकाकरण अभियान की राज्य मीडिया समन्वयक, श्रीमती हर्षा पौराणिक ने कहा कि कोरोना से बचाव की लड़ाई में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में वरिष्ठ नागरिकों ने बहुत उत्साह दिखाया है और स्वेच्छा से अपना टीकारकरण करवाया है। यह हम सब के लिए अनुकरणीय है। श्रीमती पौराणिक ने बताया कि टीकाकरण के बाद अभी तक कोई भी गंभीर मामला दर्ज नहीं हुआ है और न ही टीकाकरण से किसी की मृत्यु हुई है। उन्होंने कोविड-19 के लिए पंजीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और आधिकारिक पोर्टल से मदद लेने अपील की।
इस अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में कोविड संक्रमण का असर सात से चौदह दिनों तक रहता है और सौ में से केवल एक या दो लोगों की मौत होती है। उन्होंने बताया कि किसी भी बीमारी का इलाज दो तरह से किया जाता है। पहला, बीमारी होने के बाद इलाज और दूसरा, बीमारी होने के पहले ही इलाज। दूसरी तरह के इलाज में व्?यक्ति को बीमारी न हो, इसके लिए टीकाकरण का सहारा लिया जाता है। उन्होंने टीका के निर्माण के विभिन्न चरणों और टीकारकण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
पत्र सूचना कार्यालय और रीजनल आऊरीच ब्यूरो, रायपुर के अपर महानिदेशक श्री अभिषेक दयाल ने कहा कि कोविड से जीतने के लिए हम सब को बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महामारी से सबसे ज्यादा समाज का गरीब तबका प्रभावित हुआ है। क्योंकि इस महामारी की वजह से गैर संगठित उद्योग और व्यवसाय प्रभावित हुआ जहां पर दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। इसी प्रकार स्कूल बंद होने से गरीब बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनके पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि सभी लोग टीकाकरण करवाएं और जल्द से जल्द इस माहौल से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी हमें कोविड के लिए निर्धारित उचित व्यवहार को बनाए रखना है।
वेबिनार दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। वेबिनार मे शामिल अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत, पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव ने और आभार प्रदर्शन, सहायक निदेशक, सुनील कुमार तिवारी ने किया। वेबिनार का संचालन रीजनल आऊरीच ब्यूरो (आरओबी), रायपुर के कार्यालय प्रमुख शैलैष फाये ने किया ।

शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास
अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…
Big news : त्योहारों में पटाखों को लेकर बड़ा अपड़ेट, दीवाली में मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे… केवल इन पटाखों का कर सकेंगे उपयोग
प्रतिदिन अंडे का सेवन दे सकता है इस बीमारी को न्योता, रिसर्च में हुआ है खुलासा
जॉयडस ने शुरू की बच्चों की बगैर सुई वाली वैक्सीन की आपूर्ति, तीन खुराक दी जाएगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector and Administrator of Bhilai Corporation, Dr. Sarveshwar Narendra Bhure कलेक्टर व भिलाई निगम के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जन समस्याओं से हुए रूबरू…. जनता की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के दिए निर्देश
Next Article छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?