ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

By Om Prakash Verma Published May 2, 2024
Share
Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में तापमान के तीन से चार डिग्री चढऩे की संभावना जाहिर की है। वर्तमान में राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार है। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर जैसे मैदानी इलाकों में पारा 42 डिग्री के आसपास है। इन हालातों में मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में पारा 45 से 46 डिग्री होने की बात कही है। हालांकि राहतभरी खबर यह है कि इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना नहीं है।

पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी जमकर सितम ढा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढऩे के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा। शुरुआती मई में रायपुर सहित पूरे राज्य में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। बुधवार को रायगढ़ का तापमान अन्य शहरों को पीछे छोड़ते हुए 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं महासमुंद, डोंगरगढ़, तिल्दा जैसे इलाकों में भी गर्मी का तेज प्रभाव दिखा। मंगलवार को डोंगरगढ़ में पारा 44 डिग्री तक चढ़ गया था।

जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर में आज गुरुवार को आकाश साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले आज सुबह से ही तेज धूप होने के कारण गर्म हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरूवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान करीब 42.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव के लिए स्कार्फ या अन्य साधन उपयोग में लाने के लिए कहा गया है।

अभी हीट वेव के आसार नहीं
रायपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक चंद्रा ने जानकारी दी है कि इस बार फिर से मौसम का पैटर्न चेंज हुआ है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार है, लेकिन प्रदेश में अभी हीट वेव के आसार नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से चल रही हैं। इसके चलते गर्म हवाओं का असर नहीं है।

मई का महीना रहेगा गर्म
छत्तीसगढ़ में अप्रैल का महीना काफी ठंडा रहा, जबकि मई का महीना गर्मी के लिहाज से ज्यादा परेशान करने वाला है। मई में पारा 43 के पार जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल छंटने के साथ ही कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी बारिश की संभावना भी नहीं है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : 10वीं व 12वीं सीजी बोर्ड के नतीजों पर बड़ा अपड़ेट… इस दिन जारी होंगे परिणाम.. ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
Next Article भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में लगेंगे इकोफ्रेंडली टेंट, कलेक्टर ने कहा- पानी व कूलर की भी करें व्यवस्था

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?