ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान

By Om Prakash Verma
Published: May 8, 2024
Share
Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान
Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। मई की भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडी हवाएं और बारिश राहत प्रदान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। छत्तीसगढ़ के ऊपर दो चक्रवात सक्रिय हैं, इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। इन चक्रवातों के चलते राज्य में कई इलाकों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में वज्रपात भी होगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ और मप्र से दक्षिण राजस्थान तक एक सिस्टम बना हुआ है। इधर दूसरा सिस्टम विदर्भ से तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु तक एक्टिव है। इन दो सिस्टम के एक्टिव होने से बुधवार, गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज आंधी, बारिश की संभावना है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में गरम चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। जगदलपुर में बारिश के चलते अधिकतम तापमान 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर, दुर्ग समेत कई स्थानों में आज भी सुबह से बादल छाए रहे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही रहेगा, उसके बाद ही मौसम का रुख बदलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडकता भी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। रायपुर मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले 4-5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उड़ीसा और तेलंगाना में एक ट्रफ बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जगहों पर अंधड़ चलने के साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी हुई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव जिले में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया.

रायपुर मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक, एक द्रोणिका उत्तरी आंतरिक ओडिशा से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण पूर्व राजस्थान तक स्थित है। इसके साथ ही दूसरा द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और 30-40 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।

वैवाहिक दुष्कर्म: क्या पति कर सकता है पत्नी के साथ जबर्दस्ती? जानें देश में इससे जुड़ा कानून और अन्य देशों का हाल
अरब सागर में पाकिस्तान की हिमाकत, मछुआरे की गोली मारकर ली जान, एक घायल
पीएम मोदी ने किया छिन्दवाड़ा – नैनपुर – मंडला फोर्ट विद्युतीकृत गेज का लोकार्पण, तीन नई ट्रेनों की भी मिली सौगात
साय सरकार की पहल : छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, युवाओं को मिलेगा लाभ
जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025, जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article LS Election: ईवीएम में कैद हुआ दावों-वायदों का भरोसा, अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं प्रत्याशी, अब 4 जून का इंतजार LS Election: ईवीएम में कैद हुआ दावों-वायदों का भरोसा, अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं प्रत्याशी, अब 4 जून का इंतजार
Next Article Cg Board 10th 12th result: कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे Cg Board 10th 12th result: कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?