भिलाई। प्रदेश में गर्मी का शीतम शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी के बीच आज छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों आज गर्मी से राहत मिली है। वहीं दुर्ग भिलाई में भी आज सुबह बारिश की बूंदों ने लोगों को थोड़ी देर के लिए प्रभावित किया। मौसम के बदले मिजाज से किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम के चलते स्वास्थ्य पर भी काफी असर पड़ता है, बच्चों और बुजुर्गों को खासी, सर्दी और वायरस जनित बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है।

तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक होने की संभावना है। प्रदेश में आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं आज सुबह 9 बजे राजधानी रायपुर में हवाओं के बारिश शुरू हुई है।





