ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा

By Om Prakash Verma
Published: May 19, 2024
Share
Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा
Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा
SHARE

रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रॉयलसीमा होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आज रविवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और अंतागढ़ के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है। प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
Narayanpur : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद…. सीएम साय ने किया ट्वीट
श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे
स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश, जुनवानी सतनामी पारा में नाली निर्माण के दिए निर्देश, गली मोहल्ले में बैठक कर पूछी समस्याएं
नरवा विकास कार्यक्रम: कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से शादी करने चला युवक, हल्दी की रश्म से उठा ले गई पुलिस
Next Article Income Tax Raid: जूता कारोबारियों से मिले अब तक 40 करोड़ रुपए, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी Income Tax Raid: जूता कारोबारियों से मिले अब तक 40 करोड़ रुपए, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?