ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By Om Prakash Verma Published September 6, 2023
Share
Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर करवट ली है। बीते 24 घंटे के दौरान रायपुर समेत सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे पर एक नया सिस्टम सक्रिय होने से विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। कुछ हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक लो प्रेशर एरिया बन गया है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढऩे के आसार हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश तक जा रही है। इससे मध्य भारत के इलाकों में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात और भारी बारिश के भी आसार हैं। वहीं स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सूबे के नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद समेत कुछ अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोरिया, मुंगेली, बिलासपुर, गरियाबंद और बीजापुर समेत कुछ अन्य जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। सनद रहे सूबे के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। किसानों को अभी भी जोरदार बारिश की उम्मीदें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि इस बार मानसूनी सिस्टम ने अपना काम किया तो सूबे के किसानों को बड़ी राहत मिल जाएगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma September 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 324 # 06 September 2023
Next Article मुझे उम्मीद थी कि मैं ऐसी फिल्म कर पाऊंगा जिसे परिवार वाले देखना पसंद करेंगे! - विक्की कौशल मुझे उम्मीद थी कि मैं ऐसी फिल्म कर पाऊंगा जिसे परिवार वाले देखना पसंद करेंगे! – विक्की कौशल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?