ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather Alert: जारी रहेगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जताई संभावना, इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Weather Alert: जारी रहेगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जताई संभावना, इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट

By Om Prakash Verma
Published: April 30, 2023
Share
Weather Alert: जारी रहेगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जताई संभावना, इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट
Weather Alert: जारी रहेगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जताई संभावना, इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कई हिस्सों में बीते दिन से ही बारिश का दौर चल रहा है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। इस बीच खबर है कि देश के इलाकों में आने वाले दिनों में भी देश में बारिश का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।

पूर्वी भारत में मई में लू चलने की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इन इलाकों में कुछ दिन लू चलने का पूर्वानुमान भी है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में रात में मौसम गर्म रह सकता है। दिन में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

आईएमडी की मानें तो मई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

मानसून के दौरान गर्मी के संकेत
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मई में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चल सकती है। उन्होंने मई में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में मौजूद तटस्थ अल नीनो का प्रभाव रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बतायसा कि मौसम संबंधी अधिकतर मॉडल मई से मानसून के दौरान क्षेत्र के गर्म होने का संकेत दे रहे हैं।

मानसूनी बारिश पर पड़ सकता है प्रभाव
बताया जा रहा है कि अल नीनो या भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने का भारत में मानसूनी बारिश पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा हिंद महासागर में समुद्र की सतह या हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) के तापमान जैसे अन्य कारक भी मौसम को प्रभावित करते हैं। महापात्र ने बताया कि हिंद महासागर में मौजूद तटस्थ आईओडी संबंधी हालात आगामी मौसम को लेकर अच्छे संकेत दे रहे हैं। ऐसी स्थितियां भारतीय मानसून के लिए अच्छी मानी जाती हैं और अल नीनो के प्रभाव को कम कर सकती हैं।

Gustakhi Maaf: ऐसे में क्या खाक बनेंगे डॉक्टर
Breaking News : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी पर एफआईआर, बिलासपुर के इस थाने में दर्ज हुआ केस
तीन ट्वीट से सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर योजना के फंड का स्रोत बताना जरूरी
वन विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया संस्था के बीच हरित बदलाव के लिए MOU, गाँवों से शुरू हो रही हरित अर्थव्यवस्था की क्रांति
निगम मुख्यालय में लगा पैरों से ऑपरेट होने वाला सेनेटाइज मशीन: बिना छुए कर सकेंगे हाथों को सेनेटाइज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी, हथकड़ी में आरोपी शराब के ठेके पर दिखा… एसपी ने लिया एक्शन
Next Article कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तेज बारिश और आंधी में भी कम नहीं हुआ महादेव के भक्तों का उत्साह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?