ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया में हथियार दिखाना पड़ा भारी, दुर्ग एसपी ने तमंचे वाली लड़की से लेकर चाकूबाज व हुक्काबाज की लगाई क्लास.. देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सोशल मीडिया में हथियार दिखाना पड़ा भारी, दुर्ग एसपी ने तमंचे वाली लड़की से लेकर चाकूबाज व हुक्काबाज की लगाई क्लास.. देखें Video

By Mohan Rao
Published: February 24, 2023
Share
एसपी अभिषेक पल्लव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा इन दिनों सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने वालों पर खासी मेहरबान है। शुक्रवार को दुर्ग पुलिस ने ऐसे चार लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने हथियारों के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट डाली। खासबात यह है कि इनमें से एक तमंचे वाली लड़की भी शामिल है जिसने देशी कट्टे के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड किया था। वहीं एक शख्स ऐसा था जिसने अपने नाबालिग बच्चे से फायरिंग कराई। इसके अलावा एक युवक हुक्के का कश लेता हुआ और दूसरा धारदार चाकू से एक्शन करता हुआ पोज अपलोड़ किया था। इन सभी को आज दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मीडिया के सामने पेश किया और इनकी क्लास ली।

सबसे पहले आपको बतातें है तमंचे वाली लड़की के बारे में। एसपी पल्लव की क्लास में लड़की ने जो बताया वह भी कम शॉकिंग नहीं है। लड़की का कहना है कि उसने सिर्फ फोटो खिंचवाई थी। लड़की का कहना था कि यह देशी कट्टा उसके मित्र का है जो रायपुर में रहता है। वह रायपुर अपने दोस्त से मिलने गई थी तो उसने देशी कट्टा देखा तो उसके साथ फोटो खिंचवा ली। लड़की ने यह भी बताया कि वह इंस्टा के लिए रील बनाती है।

तमंचे वाली लड़की

दूसरे मामले में तीन दोस्त हैं जिसमें से एक ने चाकू से जीभ को काटने का पोज देते हुए सोशल मीडिया में फोटो डाली और दूसरे ने हुक्का पीते हुए खुद को प्रेजेंट किया। इन युवकों की कहानी भी अलग है। चाकू से जीभ काटने वाले युवक का नाम सन्नी है और वह सुपेला में सब्जी बेचने का काम करता है। उसने बाबा धाम से चाकू खरीदा और दोस्तों के साथ पार्टी में केक काटने के लिए इस्तेमाल करता था। इसी तरह हुक्काबाज युवक ने 1500 रुपए हुक्का खरीदा था और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में हुक्का लेकर पहुंचता था। इन दोनों के साथ बर्थ डे बॉय भी पकड़ में आया जिसकी बर्थडे में हुक्का बाजी हुई थी।

नए साल में लाइसेंसी पिस्तौल से की थी फायरिंग
एक मामले में शख्स ने अपने नए साल के दिन अपने नाबालिग बेटे से फायरिंग कराता दिखा। एसपी पल्लव ने जब इनकी क्लास ली तो बोलती बंद हो गई। जिस दिलेरी से अपने बच्चे के हाथ में पिस्तोल थमाकर फायरिंग कराई वह दिलेरी पुलिस के सामने फीकी पड़ गई। खास बात यह है कि शख्स ने लाइसेंसी पिस्तौल ले रखी थी। एसपी पल्लव ने जब फायरिंग का कारण पूछा तो खुशी में हवाई फायर करने की बात कहने लगा। साथ वह यह भी कह रहा था कि गलती हो गई गलती से गोली चल गई। यहां पर भी एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में आरोपियों को जमकर लताड़ा।

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में यूपी, सीएम ने बुलाई बैठक
IAS-IPS की शादी: UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी महासमुंद SDM नम्रता-अशोक की दोस्ती, जानें कैसे परवान चढ़ी मोहब्बत
दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने निगम बनेगा सेतु, रिसाली निगम में महापौर परिषद ने लिया निर्णय
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चौकियां तबाह
राज्य स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिले में हो रही है रंगीन फूलगोभी की खेती, पीली व गुलाबी फूलगोभी की यह किस्म है काफी फायदेमंद
Next Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई प्रदेश के बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के लिए सरकार बनाएगी योजना, सीएम बघेल ने दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?