ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे, न ही किसी का झुकाना चाहते हैं-राजनाथ सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे, न ही किसी का झुकाना चाहते हैं-राजनाथ सिंह

By @dmin
Published: September 17, 2020
Share
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी )। कोरोना काल में 14 सितंबर से शुरू हुआ मॉनसून सत्र गुरुवार को भी जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम न देश का मस्तक झुकने देंगे और न हम किसी का झुकाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन से सीमा का प्रश्न अब तक अनसुलझा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर एलएसी पर तनाव रहा तो रिश्ते मधुर नहीं सकते। बॉर्डर पर तनाव रहेगा तो द्विपक्षीय रिश्तों पर असर आएगा। बता दें कि लोकसभा में राजनाथ सिंह पहले ही चीन की स्थिति पर बयान दे चुके हैं। 
चीन के साथ सीमा विवाद मसले पर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 जून को कर्नल संतोष बाबू ने अपने 19 बहादुर सैनिकों के साथ भारत की अखंडता को बचाने के उद्देश्य से गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे पीएम खुद सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए लद्दाख गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए कई समझौते हुए, मगर चीन औपचारिक सीमाओं को नहीं मानता।
राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन, भारत की लगभग 38,000 स्क्वायर किमी भूमि का अनधिकृत कब्जा लद्दाख में किए हुए है। इसके अलावा, 1963 में एक तथाकथित बाउंड्री अग्रीमेंट के तहत, पाकिस्तान ने PoK की 5,180 स्क्वायर किमी भारतीय जमीन अवैध रूप से चीन को सौंप दी है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक भारत-चीन के बॉर्डर इलाके में कॉमनली डिलाइनेटेड लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) नहीं है और LAC को लेकर दोनों का परसेप्शन अलग-अलग है। इसलिए शांति और बहाल रखने के लिए दोनों देशों के बीच कई तरह के अग्रीमेंट्स और प्रोटोकॉल हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1993 और 1996 के समझौते में इस बात का जिक्र है कि एलएएसी के पास दोनों देश अपनी सेनाओं की संख्या कम से कम रखेंगे। समझौते में यह भी है कि जब तक बाउंड्री इश्यू का पूर्ण समाधान नहीं होता है, तब तक LAC को सख्ती से रिस्पेक्ट किया जाएगा।

प्रदेश में विद्युत प्रणाली के निजीकरण का विरोध…. श्रमिक संगठनों ने कहा बलौदा बाजार क्षेत्र को फ्रेंचाइजी में देने का प्रयोग होगा असफल
चुनाव की तैयारी: नेताओं को मिली जिम्मेदारी, प्रदेश स्तर पर होगा वक्ताओं का चयन, पीसीसी चीफ कल लेंगे बैठक
सीएम भूपेश बघेल की पहल, जम्मू कश्मीर के छात्र – छात्राओं को बस से उनके गृह जिले भेजा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत ने लगाया निर्यात पर प्रतिबंध तो प्याज के आंसू रोने लगा नेपाल, 4 दिन में 150 रुपए किलो तक पहुंची कीमत भारत ने लगाया निर्यात पर प्रतिबंध तो प्याज के आंसू रोने लगा नेपाल, 4 दिन में 150 रुपए किलो तक पहुंची कीमत
Next Article IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे आईपीएल-2020 : यूएई की पिचों पर चलेगा फिरकी का जादू

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?