ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड वैक्सीन लगाने के अगले दिन वार्ड ब्वॉय की मौत, परिजनों का आरोप- टीके से बिगड़ी थी हालत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविड वैक्सीन लगाने के अगले दिन वार्ड ब्वॉय की मौत, परिजनों का आरोप- टीके से बिगड़ी थी हालत

By @dmin
Published: January 18, 2021
Share
SHARE

मुरादाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की कोरोना वैक्सीन लगवाने के अगले दिन मौत से खलबली मच गई है। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद से महिपाल की हालत बिगड़ी और रविवार शाम उनकी मौत हो गई जबकि वार्ड ब्वॉय के घर पहुंचे सीएमओ ने कहा कि टीके के रिएक्शन से मौत संभव नहीं है। उन्हें सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। वहीं टीकाकरण के बाद एक डॉक्टर समेत चार और लोगों ने बुखार की शिकायत की है।

मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने नाइट ड्यूटी भी की। घर लौटने पर रविवार को दोपहर के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकडऩ महसूस हुई। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। महिपाल की मौत की जानकारी मिलने पर उसके घर पहुंचे सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग ने परिजनों से भी मुलाकात की। कहाकि पोस्टमार्टम में सारी स्थिति साफ हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के टीके से रिएक्शन की बात प्राथमिक जांच में सामने नहीं आई है। परिजन उनके सीने में जकडऩ और सांस फूलने की शिकायत बता रहे हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी।
उधर, महिपाल के बेटे विशाल ने बताया कि पिताजी की टीका लगाने के बाद ही हालत बिगड़ी। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनको निमोनिया की शिकायत थी लेकिन टीके ने उनकी तबीयत अचानक बिगाड़ दी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि सीएमओ ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी है सीएमओ ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही वजह पता चलेगी।

विकास कार्यों को लेकर पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक समर्थकों में ठनी…. विरोधाभासी बयानों से बदली ट्विनसिटी की राजनीतिक फिजा
आवारा कुत्तों का हमला: मासूम पर किया अटैक, कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने रिसाली ने उठाया कदम
अगवा कर नौसेना नाविक को जिंदा जलाया, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल से की मुलाकात…. एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की मांग दोहराई…. बारदानों की कमी पर कही यह बातें
भिलाई में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दमखम दिखा रहे हैं लोग… भंवरा, बांटी, लंबी कूद से लेकर अन्य खेलों में ले रहे हैं भाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,788 नए केस, 145 की हुई मौत
Next Article सीआरपीएफ और डीआरडीओ ने मिलकर बनाई बाइक एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में होगी मददगार सीआरपीएफ और डीआरडीओ ने मिलकर बनाई बाइक एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में होगी मददगार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?