ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग: पत्रकारों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, उठा रहे राशन-पानी का खर्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कोरोना से जंग: पत्रकारों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, उठा रहे राशन-पानी का खर्च

By @dmin
Published: June 1, 2021
Share
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
SHARE

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सितारे भी अपने-अपने स्तर पर अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान अभिनेता लोगों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कई फ्रीलांस पत्रकारों की महीनों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। गौरतलब है कि कोरोना की मार का मीडिया पर भी गहरा असर हुआ है। ऐसे में कई फ्रीलांस पत्रकार और फोटोग्राफर्स काम मिलने पर गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसी बीक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमिताभ ने हाल ही में कई पत्रकारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी राशन-पानी, बिजली का बिल, मकान का किराया, बच्चों की फीस जैसी बुनियादी जरूरों को पूरा कर उन्हें राहत की सांस दी है।

बिग बी ने मदद के पहले लिस्ट वैरिफाई की ताकि मदद सही व्यक्ति तक पहुंचे। ये पत्रकार अनुभवी हैं। मीडिया में 25 साल से काम कर रहे हैं और इनमें से कुछ को अमिताभ जानते भी हैं। जब उन्हें पत्रकारों की इस तंगहाली के बारे में पता चला तो वे मदद के लिए आगे आए। मशहूर चैनल के पत्रकार एस फिदाई का कहना है कि, ‘बिग बी ने कुछ अरसा पहले जरूरतमंद फ्रीलांस पत्रकारों की मदद की इच्छा जाहिर की थी। उनके पास एक लिस्ट थी, मगर वह आश्वस्त होना चाह रहे थे कि मदद सही व्यक्ति को मिले, तो हमने उन्हें वह लिस्ट वैरिफाइ करके दी। ‘

उन्होंने आगे बताया, ‘वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि काम न होने की सूरत में इन मीडियाकर्मियों का गुजारा कैसे हो रहा होगा? बिग बी ने कई पत्रकारों को तीन-तीन महीनों का बुनियादी खर्च मुहैया करवाया। जिन लोगों को मदद मिली है, वे सभी सीनियर फ्रीलांस जर्निलस्ट हैं और मीडिया में उन्हें तकरीबन 20-25 साल से ज्यादा हो गए हैं। बिग बी ने ये काम बिना किसी हो-हल्ले के किया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि इसका प्रचार हो।’

हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता पढ़ते नजर आए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना संकट में एकजुट होने की अपील की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, ‘रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू। ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था।’

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हम लड़ेंगे…एक साथ आओ…हम जीतेंगे…’। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कई बड़ी फिल्में महामारी के चलते रिलीज के लिए रुकी हुई हैं। इनमें ‘द इंटर्न’, ‘झुंड’, ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मेडे और गुडबाय’ शामिल है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुंबई में फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है। वहीं अब मुंबई में कोरोना के केसेस तेजी से कम हो रहे हैं।

थोड़ी राहत: तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश, कई स्थानों पर गिरे पेड़ और होर्डिंग्स
स्वच्छ ईंधन से मिली राहत, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत
पूरे प्रदेश में योग दिवस की धूम, सभी वर्गों में दिखा उत्साह
रिसाली निगम के 10 वार्डों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जानिए लिस्ट में हैं कौन-कौन से वार्ड
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में वानिकी कार्यों से राजस्व वृद्धि : वनांचल के लोगों मिल रहा स्थाई रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The process of allowing tree felling to promote plantation will be simple प्लांटेशन को बढ़ावा देने पेड़ कटाई की अनुमति की प्रक्रिया होगी सरल…. प्रभारी सचिव ने दिये निर्देश
Next Article वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?