ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे
27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में आठ चरण में मतदान होना है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी, लेकिन झारग्राम में 82 साल की बुजुर्ग ने पहला वोट डाल दिया है। उन्होंने न सिर्फ वोट डाला, बल्कि चुनाव आयोग ने इस वोट को वैध भी करार दिया। जानकारी के मुताबिक, झारग्राम में 82 साल की बसंती ने अपना वोट डालकर पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली आहुति दे दी है। दरअसल, बसंती के अलावा उसी वॉर्ड के छह अन्य लोगों ने वोट डाला। इन सभी लोगों की उम्र 80 साल से ज्यादा थी। 

इस नियम से डाला गया वोट
बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से अधिक उम्र या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से मत डालने का विकल्प दिया है। इसके तहत झारग्राम में सात बुजुर्गों ने मतदान किया। 

ऐसे कराया गया मतदान
बताया जा रहा है कि जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को भी आने की इजाजत नहीं दी गई। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे सीलबंद लिफाफे में रख लिया गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। परिजनों ने बताया कि बसंती ठीक से चल नहीं पाती हैं और उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना काफी मुश्किल हो सकता था। घरवालों को जब चुनाव आयोग की इस सुविधा का पता लगा तो उन्होंने बसंती के मताधिकार का इस्तेमाल करा दिया।

पांच हजार बुजुर्ग डालेंगे वोट
जानकारी के मुताबिक, झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 27 मार्च यानी पहले चरण में मतदान होगा। ऐसे में चुनाव आयोग की 86 टीमें अगले एक हफ्ते तक ऐसे ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों के घर-घर जाकर मतदान कराएगी। बताया जा रहा है कि झारग्राम जिले में करीब 5715 वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने इस सुविधा के लिए आवेदन किया है। गौरतलब है कि बंगाल में कुल आठ चरणों में सभी 294 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे तो आखिरी चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दो मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

गुस्ताखी माफ: भिक्षुक ने चार बच्चों को डूबने से बचा लिया
Gustakhi Maaf: महिला आरक्षण और जातिगत समीकरण
Big accident : धमतरी-चरामा हाइवे पर ट्रक से भिड़ी यात्री बस, तीन की मौत और कई यात्री घायल
महबूबा मुफ्ती के पाक प्रेम के खिलाफ तिरंगा लेकर जम्मू में सड़कों पर उतरे लोग… जेल भेजने की मांग
छात्र संगठन ने मनाया श्री हनुमान जन्ममोत्स्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हादसा: पश्चिम बंगाल जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल
Next Article शहरों के भीतर बने टोल ‘ गलत और अन्यायपूर्ण ‘, एक साल के अंदर हटाए जाएंगे-नितिन गडकरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?